फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Invitation letter for the Gabla Dev Mahotsav presented to the Chief Minister.

Pithoragarh News: मुख्यमंत्री को दिया हया गबला देव महोत्सव का आमंत्रण पत्र

Thu, 13 Aug 2026 12:16 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Thu, 13 Aug 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
Invitation letter for the Gabla Dev Mahotsav presented to the Chief Minister.
धारचूला(पिथौरागढ़)। दीलिंग दारमा सेवा समिति ने हया गबला देव पूजा और महोत्सव में शामिल होने के लिए समिति के अध्यक्ष करन सिंह ग्वाल के नेतृत्व में समिति सदस्यों ने सीएम को आमंत्रण पत्र दिया। दारमा घाटी के प्रसिद्ध पंचाचुली शिखर की तलहटी मे बसे ग्राम दांतू में 18 से 21 अगस्त तक हया गबला देव महाेत्सव आयोजित होगा। समिति के अध्यक्ष ने बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया है। उन्होंने बताया कि पहले दिन हया गबला मंदिर मे पूजा-अर्चना और रात्रि जागरण होगा। इस दौरान बालीबॉल प्रतियोगिता का उद्घाटन भी किया जाएगा। दूसरे दिन मुख्य अतिथि महोत्सव का औपचारिक उद्घाटन करेंगे। तीसरे दिन हाफ मैराथन, संवाद, भाषण प्रतियोगिता आयोजित होगी। चौथे दिन पुरस्कार वितरण के साथ महोत्सव का समापन होगा। समिति के वरिष्ठ सदस्य राम सिंह सोनाल ने कहा कि वर्ष 1977 से इस महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed