सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   conductor of a roadways bus coming from Delhi to Pithoragarh misbehaved with the passengers while drunk

Pithoragarh: परिचालक ने यात्रियों से की अभद्रता, पुलिस को सूचना देने पर हुआ फरार

संवाद न्यूज एजेंसी Published by: गायत्री जोशी Updated Mon, 13 Apr 2026 05:48 PM IST
विज्ञापन
सार

दिल्ली से पिथौरागढ़ आ रही रोडवेज बस में नशे में धुत परिचालक की अभद्रता से यात्रियों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी। आक्रोशित यात्रियों ने इसकी सूचना पुलिस को दी तो परिचालक बस छोड़कर फरार हो गया।

conductor of a roadways bus coming from Delhi to Pithoragarh misbehaved with the passengers while drunk
पुलिस police fir - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार

दिल्ली से पिथौरागढ़ आ रही रोडवेज बस के परिचालक ने नशे में यात्रियों के साथ अभद्रता कर दी। आक्रोशित यात्रियों ने इसकी सूचना पुलिस को दी तो परिचालक बस छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने परिचालक की तलाश में दो घंटे तक बस कोतवाली में खड़ी कर दी इससे यात्रियों को फजीहत झेलनी पड़ी। डिपो के अधिकारियों की वार्ता के बाद पुलिस ने बस को छोड़ा।

Trending Videos

मामला गंगोलीहाट का है। पिथौरागढ़-दिल्ली रूट पर वाया गंगोलीहाट बस का संचालन होता है। सोमवार सुबह 10 बजे के करीब यह बस 30 से अधिक यात्रियों को लेकर गंगोलीहाट पहुंची। वहां से एक किलोमीटर आगे निकलते ही परिचालक ने यात्रियों के साथ अभद्रता शुरू कर दी। आरोप है कि परिचालक नशे में था। ऐसे में यात्रियों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची तो परिचालक बस छोड़कर फरार हो गया। चालक के लिए भी बगैर परिचालक के बस को आगे बढ़ाना मुमकिन नहीं था। ऐसे में पुलिस ने बस को कोतवाली में खड़ा कर दिया और यात्रियों को इससे दिक्कत झेलनी पड़ी। पुलिस ने इसकी सूचना डिपो प्रबंधन को दी। जिम्मेदार अधिकारियों ने पुलिस से वार्ता कर परिचालक के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कही। तब जाकर पुलिस ने बस को छोड़ा और यात्री दो घंटे बाद वहां से रवाना हुए। गंगोलीहाट थाने के एसआई भुवन चंद्र मासीवाल ने बताया कि यात्रियों की सुरक्षा जरूरी है। इसी को ध्यान में रखते हुए बस को कोतवाली में खड़ा किया गया और रोडवेज प्रबंधन के अनुरोध पर छोड़ा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

आधे यात्रियों को केमू बस से करना पड़ा सफर
परिचालक के फरार होने के बाद पुलिस ने बस को कोतवाली में खड़ा कर दिया। पुलिस और डिपो प्रबंधन की वार्ता के दौरान यात्रियों को दो घंटे तक कोतवाली में बस के रवाना होने का इंतजार करना पड़ा। ऐसे में आधे यात्री रोडवेज बस को छोड़कर केमू बस से सफर करने के लिए मजबूर हुए। इन यात्रियों को टिकट के पैसे भी नहीं लौटाए गए।

परिचालक के यात्रियों के साथ अभद्रता करने की सूचना मिली है। चालक और परिचालक के बयान दर्ज किए जाएंगे। इसके बाद आवश्यक कार्रवाई होगी। यात्रियों के साथ अभद्रता करना गंभीर है। -रवि शेखर कापड़ी, एआरएम, पिथौरागढ़ डिपो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed