सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Shortage of drivers is affecting roadways services

Pithoragarh News: चालकों की कमी रोडवेज की सेवाओं पर डाल रही असर

संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Mon, 13 Apr 2026 01:39 AM IST
विज्ञापन
Shortage of drivers is affecting roadways services
विज्ञापन
पिथौरागढ़। चालकों की कमी का रोडवेज की बस सेवाओं पर काफी असर पड़ रहा है। इस कारण पिथौरागढ़ डिपो की कुछ सेवाएं आए दिन बाधित हो रही हैं जबकि पिथौरागढ़-देहरादून हाईटेक सेवा का संचालन रोज कट हो रहा है। यात्री परेशान हैं लेकिन निगम की ओर से चालकों की कमी दूर करने के ठोस प्रयास फिलहाल दिखाई नहीं पड़ रहे।
Trending Videos



वैसे तो कुमाऊं मंडल के लगभग सभी डिपो में चालकों की कमी बनी हुई है लेकिन पिथौरागढ़ डिपो लंबे समय से चालकों और अन्य स्टाफ की कमी से जूझ रहा है। परिणामस्वरूप रोडवेज की परिवहन सेवाओं पर असर पड़ रहा है। खासकर पिथौरागढ़ डिपो में पिछले कुछ समय से चालकों की कमी के कारण कुछ रूटों पर बसों का संचालन आए दिन ठप हो रहा है। देहरादून द्वितीय हाईटेक सेवा इन दिनों हर रोज कट हो रही है जबकि धर्मनगरी हरिद्वार के लिए सुबह की सेवा एक दिन छोड़ कर दूसरे दिन जा पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी तरह पांगला-बरेली सेवा भी हर तीसरे दिन बाधित हो रही है। इस कारण यात्रियों को काफी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। रोडवेज की जो सेवाएं नियमित चल भी रही हैं उनमें चालकों पर कार्य का दबाव है। उन्हें तय अवकाश या आकस्मिक अवकाश मिलना भी मुश्किल हो रहा है।



--

पहाड़ पर नहीं रुकना चाहते एजेंसी के जरिये आने वाले चालक



परिवहन निगम बीच-बीच में चालकों की कमी एजेंसी के जरिये भर्ती कर पूरी करने की कोशिश कर रहा है लेकिन देखने में आ रहा है कि कई चालक पहाड़ पर नहीं चढ़ना चाहते। यदि पहाड़ आ भी गए तो जल्द ही मैदानी क्षेत्रों में तैनाती के लिए जुगत की होड़ शुरू हो जाती है। ऐसे में डिपो के लिए बसों का नियमित और व्यवस्थित संचालन चुनौती बना हुआ है।

कोट



चालक और पार्ट्स की कमी से कुछ सेवाएं बाधित हो रही हैं। देहरादून, दिल्ली रूट पर चल रहीं एसी मिनी बस सहित अभी करीब 17 चालकों की आवश्यकता है। एजेंसी के जरिये चालकों की भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई है। - प्रेमा आर्या, वरिष्ठ स्टेशन प्रभारी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed