सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Teachers and employees in Pithoragarh protest demanding restoration of old pension

Pithoragarh News: पुरानी पेंशन बहाल करने की मांग, पिथौरागढ़ में गरजे शिक्षक और कर्मचारी

संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Mon, 13 Apr 2026 01:36 AM IST
विज्ञापन
Teachers and employees in Pithoragarh protest demanding restoration of old pension
विज्ञापन
पिथौरागढ़। पुरानी पेंशन बहाली की मांग करते हुए जिलेभर के शिक्षक-कर्मचारियों ने जिला मुख्यालय में जोरदार प्रदर्शन किया। ढोल बजा कर और नारेबाजी करते हुए प्रदर्शनकारियों ने नगर की सड़कों पर जुलूस निकाला और कलक्ट्रेट के बाहर धरना दिया।
Trending Videos

रविवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जिलेभर से आए शिक्षकों और कर्मचारियों ने दोपहर में रामलीला मैदान सदर से जुलूस निकाला। पेंशन बहाल न करने पर आक्रोश जताते हुए सरकार के खिलाफ नारेबाजी के साथ सैकड़ों की भीड़ नगर की सड़कों से होते हुए कलक्ट्रेट के लिए रवाना हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

कलक्ट्रेट के बाहर निर्धारित धरनास्थल पर हुई सभा में एनएमओपीएस (नेशनल मूवमेंट फॉर ओल्ड पेंशन स्कीम) के जिला संरक्षक और राजकीय शिक्षक संघ के जनपद अध्यक्ष प्रवीन रावल ने कहा कि सरकार पुरानी पेंशन योजना खत्म कर नई योजना लेकर आई लेकिन उसमें भी कर्मचारियों के हितों का ध्यान नहीं रखा गया है। उन्होंने कहा शिक्षक अपने जीवन के इतने वर्ष सरकार को देते हैं लेकिन सरकार रिटायरमेंट के बाद उनके और उनके बच्चों के हितों की अनदेखी कर रही है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
एएनएमओपीएस के पिथौरागढ़ अध्यक्ष बिजेंद्र लुंठी ने कहा कि 2016 से सरकार शिक्षक-कर्मचारियों के साथ छल कर रही है। एनपीएस को यूपीएस का नाम देकर कर्मचारियों के हितों के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। सभी शिक्षक-कर्मचारियों ने अब मन बना लिया है कि यदि सरकार ने पुरानी पेंशन योजना बहाल नहीं की तो 2027 के चुनाव में सभी उसके खिलाफ मतदान करेंगे।
प्रदर्शन करने वालों में संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी प्रदीप भट्ट, जितेंद्र वल्दिया, मोहित सिंह बिष्ट, पंकज खोलिया सहित दिग्विजय रावल, कमलेश पांडे, केएस अधिकारी, डॉ हरेंद्र रावल, लक्ष्मण कोरंगा, राजू राणा, अशोक ठकुराठी, देवराज कन्याल समेत कई शिक्षक और कर्मचारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed