{"_id":"69dbf993dc243fd7240c15d5","slug":"the-population-of-10000-in-bilad-patti-is-worried-about-water-pithoragarh-news-c-230-1-pth1019-140508-2026-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: बिलाड़ पट्टी की 10 हजार की आबादी पानी के लिए परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: बिलाड़ पट्टी की 10 हजार की आबादी पानी के लिए परेशान
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Mon, 13 Apr 2026 01:29 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
गंगोलीहाट (पिथौरागढ़)। बिलाड़ पट्टी के कई गांवों की करीब 10 हजार की आबादी के लिए आठ करोड़ की लागत से निर्माणाधीन ग्वासीकोट पंपिंग योजना की धीमी गति से पंचायत प्रतिनिधियों में रोष पनप रहा है। उन्होंने शीघ्र पेयजल योजना का कार्य पूरा नहीं किए जाने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
क्षेत्र के ग्रामीण चार-पांच किलोमीटर दूर से पानी ढोने के लिए विवश हैं। अनुसूचित जाति बहुल इस क्षेत्र के कई गांवों में पानी का अपना स्रोत नहीं है। ननोली, ग्वासीकोट, खड़कीबज्यूड़ा, मातोली, रिठायत, नाकोट, नैनी, सारतोला, अनोली ग्राम पंचायतों के लोगों को अधिकांश समय पानी की व्यवस्था करने में लगे रहना पड़ता है। इन गांवों में पानी की समस्या दूर करने के लिए आठ करोड़ की लागत से सरयू नदी से ग्वासीकोट पंपिंग योजना निर्माणाधीन है। योजना को पिछले वर्ष जुलाई तक पूरा होना था। समय पर योजना पूरी नहीं होने से लोग आक्रोशित हैं।
--
लोगों का कहना
वर्षों संघर्ष करने के बाद पंपिंग योजना को स्वीकृति मिली लेकिन लोगों को अब तक पानी नहीं मिल पाया। एक महीने में पानी नहीं मिलेगा तो आंदोलन किया जाएगा। - सर्वजीत राम, ग्राम प्रधान, नाकोट
--
जल निगम के अधिकारियों ने बार-बार योजना जल्द पूरी करने का आश्वासन दिया लेकिन अब तक कार्य पूरा नहीं हो पाया है। पानी न मिलने से जनता परेशान है। - ममता, ग्राम प्रधान रिठायत
--
योजना का 90 फीसदी कार्य पूरा हो चुका है। मुख्य टैंक में पानी पहुंचाने की टेस्टिंग की जा रही है। - आशुतोष उपाध्याय, ईई जल निगम
Trending Videos