सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Congress protests against changes in MNREGA

Pithoragarh News: मनरेगा में बदलाव के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन

संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Thu, 05 Feb 2026 10:21 PM IST
विज्ञापन
Congress protests against changes in MNREGA
पिथौरागढ़ ​स्थित रामलीला मैदान में धरने पर बैठे कांग्रेस कार्यकर्ता। स्रोत : स्वयं 
विज्ञापन
पिथौरागढ़। केंद्र सरकार की ओर से मनरेगा का नाम बदले जाने और योजना में बदलाव किए जाने से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में रोष है। उन्होंने रामलीला मैदान में धरना-प्रदर्शन किया। बाद में डीएम के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा। कार्यकर्ताओं ने सरकार पर मनरेगा योजना को समाप्त करने का आरोप लगाया।
Trending Videos

पार्टी के जिलाध्यक्ष मुकेश पंत ने कहा कि कांग्रेस ने पिछले एक माह तक जिले के हर ब्लॉक में मनरेगा खत्म किए जाने के विरोध में अभियान चलाया ताकि इस योजना को बचाया जा सके। पूर्व दायित्वधारी महेंद्र लुंठी और वरिष्ठ नेता एडवोकेट मनोज ओझा ने कहा कि जिस तरह से मनरेगा में नए प्रावधान किए हैं उससे नहीं लगता कि सरकार इसे चलाना चाहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व जिला अध्यक्ष अंजु लुंठी, महिला अध्यक्ष भावना नगरकोटी ने कहा कि जिस तरह से इस योजना में केंद्र का अंश कम कर निर्धारित बजट ही खर्च के लिए दिया है। इससे यह योजना आने वाले समय में दम तोड़ देगी। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। संचालन कोमल शाही ने किया। वहां पूर्व जिलाध्यक्ष त्रिलोक सिंह, लीलांबर जोशी, हिमांशु ओझा, दीपांशु वर्मा, सिंबा भंडारी, दीपक लुंठी, दीप वर्मा, नितेश कुमार आदि कार्यकर्ता थे।
गंगोलीहाट में कांग्रेस कार्यकर्ता गांवों में कर रहे संपर्क
गंगोलीहाट। मनरेगा का नाम बदलने पर कांग्रेस ने इसे गरीबों को रोजगार से वंचित करने की साजिश करार दिया है। कांग्रेस अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज टम्टा के नेतृत्व में कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर संपर्क कर रहे हैं। कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को भेरंग पट्टी के पाली, पोखरी, चिटगल, अग्रोन सहित 10 गांवों के ग्रामीणों से संपर्क किया। वहां बलवंत कुमार, पुष्पा देवी, कमला देवी, प्रभा भट्ट, हिमांशु जोशी, सुरेश पंडा, दीपक धानिक, गणेश रावल आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed