सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   The villagers of Deodar and Kweetad demanded a road.

Pithoragarh News: देवदार और क्वीतड़ के ग्रामीणों ने की सड़क की मांग

संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Thu, 05 Feb 2026 10:16 PM IST
विज्ञापन
The villagers of Deodar and Kweetad demanded a road.
पिथौरागढ़ कलक्ट्रेट में सड़कों के संबंध में डीएम से मुलाकात करते ग्रामीण। स्रोत:  ग्रामीण 
विज्ञापन
पिथौरागढ़। मूनाकोट ब्लॉक के देवदार और क्वीतड़ गांव के ग्रामीणों ने सड़क की मांग पर डीएम को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने कहा कि स्वीकृति के बाद भी सड़क नहीं बन रही है जिससे वे पैदल आवाजाही करने के लिए मजबूर हैं। बीमारों और गर्भवतियों को अस्पताल पहुंचाना भी मुश्किल हो रहा है।
Trending Videos

देवदार और क्वीतड़ के ग्रामीण भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष विरेंद्र वल्दिया के नेतृत्व में कलक्ट्रेट पहुंचे और डीएम को ज्ञापन सौंपा। क्वीतड़ के ग्रामीणों ने कहा कि जमतड़ी और क्वीतड़ के लिए वर्ष 2019 से पूर्व सड़क को स्वीकृति मिली थी। अब तक इसका निर्माण शुरू नहीं हो सका है। इस अनदेखी के चलते हमने 2019 के विधानसभा चुनाव का बहिष्कार किया। तब प्रशासन ने हमें शीघ्र सड़क निर्माण का आश्वासन दिया गया जो जब भी झूठा साबित हुआ है। ग्रामीणों ने जल्द सड़क का निर्माण शुरू न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं देवदार के ग्रामीणों ने संगटा-देवदार मोटर मार्ग का निर्माण किए जाने की मांग की। उन्होंने कहा कि सड़क सुविधा के अभाव में क्षेत्र के ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। डीएम ने लोनिवि के अधिशासी अभियंता को दोनों मोटर मार्गों में शीघ्र कार्य प्रारंभ करने के निर्देश दिए।
अधिशासी अभियंता ने संगटा-देवदार सड़क के लिए शीघ्र निविदा आमंत्रित करने और क्वीतड़-जमतड़ी रोड पर डामरीकरण के लिए शीघ्र डीपीआर बनाकर कार्य शुरू कराने का आश्वासन दिया। वहां पूर्व ग्राम प्रधान क्वीतड़ श्याम सुंदर सौन, पृथ्वीराज सौन, देवराज सौन, मनोज सौन, अशोक सौन, भगवान राम, प्रधान देवदार सुनील थापा, पूर्व प्रधान रोशन वल्दिया, सरपंच धरम सिंह वल्दिया मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed