फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Construction of the community center in Amli village is robust

Pithoragarh News: सामुदायिक भवन के निर्माण से अमली गांव में सामाजिक ढांचा बनेगा मजबूत

Tue, 11 Aug 2026 10:57 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Tue, 11 Aug 2026 10:57 PM IST
विज्ञापन
Construction of the community center in Amli village is robust
पिथौरागढ़। सीमांत जनपद के विभिन्न गांवों में वाइब्रेंट विलेज योजना के तहत आधारभूत ढांचों का विकास किया जा रहा है। इसी क्रम में कनालीछीना विकासखंड के अमली गांव में 25 लाख रुपये की लागत से सामुदायिक भवन का निर्माण किया जाएगा। इससे गांव में सामाजिक और सांस्कृतिक गतिविधियों के ढांचे को मजबूती मिलेगी। सीमांत क्षेत्र में ग्रामीणों को बेहतर सामुदायिक सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में योजना के तहत यह एक और कदम बढ़ाया गया है।
विज्ञापन

अमली गांव में सामुदायिक भवन का निर्माण के लिए कनालीछीना खंड विकास अधिकारी कार्यालय ने निविदा जारी कर दी है। सामुदायिक भवन का उपयोग गांव में सामाजिक, सांस्कृतिक, शैक्षिक और सार्वजनिक कार्यक्रमों के आयोजन के लिए किया जाएगा। ग्रामीणों को बैठकों और सामुदायिक गतिविधियों के लिए एक स्थायी स्थान उपलब्ध होगा। इससे पूर्व वाइब्रेंट विलेज योजना के तहत देवलथल क्षेत्र के बेडरा सहित जिले के कई अन्य गांव चयनित किए हैं, जिनमें अनेक विकास कार्य संपन्न हो चुके हैं। चयनित गांवों में सड़क, सामुदायिक भवन, पेयजल सहित अन्य बुनियादी सुविधाओं का तेजी से विस्तार किया गया है। इन ढांचागत विकास कार्यों से संबंधित गांवों के सामाजिक, सांस्कृतिक और आर्थिक उत्थान में काफी मदद मिल रही है।
विज्ञापन

.......................
सामुदायिक भवन की निविदा प्रक्रिया पूरी होते ही निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम के तहत गांवों में आधारभूत सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। अमली में सामुदायिक भवन का निर्माण इसी कड़ी का हिस्सा है। -डीआर आर्या, खंड विकास अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article