सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Cylinders will be available only through online booking and will now be distributed at selected locations.

Pithoragarh News: केवल ऑनलाइन बुकिंग से मिलेगा सिलिंडर, अब चयनित स्थानों पर होगा वितरण

संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Sun, 22 Mar 2026 11:04 PM IST
विज्ञापन
Cylinders will be available only through online booking and will now be distributed at selected locations.
विज्ञापन
पिथौरागढ़। गैस बुकिंग से संबंधित ऑनलाइन साइट अब सुचारू रूप से कार्य करने लगी है। इसे देखते हुए जिला प्रशासन ने निर्णय लिया है कि 23 मार्च से घरेलू गैस (एलपीजी) सिलिंडर केवल ऑनलाइन बुकिंग के माध्यम से ही उपलब्ध कराया जाएगा। वितरण व्यवस्था को पारदर्शी और व्यवस्थित बनाने के लिए 95 प्रतिशत डिजिटल बुकिंग तथा 90 डीएसी अनिवार्य कर दिया गया है। बिना बुकिंग के किसी भी उपभोक्ता को गैस सिलिंडर नहीं दिया जाएगा। जिला प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि सोमवार को गैस सिलिंडर प्राप्त करने के लिए गैस एजेंसियों, वितरण केंद्रों या गोदामों पर अनावश्यक रूप से लाइन में न लगें और बिना ऑनलाइन बुकिंग के गैस प्राप्त करने का प्रयास न करें। गैस वितरण केवल बुकिंग के आधार पर ही किया जाएगा। प्रशासन ने नागरिकों से सहयोग करने और आधिकारिक सूचनाओं पर ही विश्वास करने की अपील की है। संवाद
Trending Videos

इनसेट
आज इन चयनित स्थानों पर ही दी जाएगी गैस
पिथौरागढ़ नगर – शहीद गैस एजेंसी से कृष्णापुरी क्षेत्र में वितरण
डीडीहाट – डीडीहाट बाजार
बेड़ीनाग – पांखू, हजेती और प्रेमनगर
धारचूला – छारछुम, नई बस्ती और कालिका में वितरण
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed