{"_id":"6994a3f4ef790fea400d7f85","slug":"didihat-pithoragarh-won-the-volleyball-matches-pithoragarh-news-c-230-1-pth1019-138363-2026-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: वॉलीबाल में डीडीहाट, पिथौरागढ़ ने जीते मुकाबले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: वॉलीबाल में डीडीहाट, पिथौरागढ़ ने जीते मुकाबले
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Tue, 17 Feb 2026 10:53 PM IST
विज्ञापन
डीडीहाट में जिला स्तरीय वॉलीबाल प्रतियोगिता का शुभारंभ करते पालिकाध्यक्ष गिरीश चुफाल। संवाद
विज्ञापन
डीडीहाट (पिथौरागढ़)। रामलीला मैदान में आयोजित जिला स्तरीय बालिका वॉलीबाल प्रतियोगिता में डीडीहाट और पिथौरागढ़ की टीम ने अपने-अपने मुकाबले जीते। मैच का आनंद लेने दर्शकों की काफी भीड़ रही।
डीडीहाट के रामलीला मैदान में आयोजित दो दिवसीय प्रतियोगिता का शुभारंभ नगरपालिका अध्यक्ष गिरीश चुफाल ने किया। प्रतियोगिता का पहला मुकाबला डीडीहाट-ए और बी के बीच खेला गया। डीडीहाट बी ने मुकाबला 18-16, 15-13 से अपने नाम किया। दूसरे मैच में पिथौरागढ़ ने बेड़ीनाग को 15-11, 15-10 से हराया। तीसरा मुकाबले में डीडीहाट ए ने पांखू को 15-12, 15-9 से हराया।
निर्णायक विक्रम बिष्ट, शेखर कफलिया, बलवंत रावल, शैलेंद्र शाह रहे। मैच का आंखों देखा हाल अशोक खड़ायत, संजय पंत ने सुनाया। जिला वॉलीबाल एसोसिएशन के अध्यक्ष किशोर शाह ने बताया कि प्रतियोगिता में आठ टीम प्रतिभाग कर रही हैं। वहां आंदोलनकारी गोविंद लाल शाह, सुनील शाह, विरेंद्र कन्याल, परवीन कार्की, कैलाश लसपाल, महिमा विश्वकर्मा, मदन मोहन रावत, सुनील प्रसाद आदि खेल प्रेमी मौजूद रहे।
Trending Videos