सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Diploma engineers staged a sit-in protest against the government.

Pithoragarh News: डिप्लोमा इंजीनियरों ने दिया धरना, किया सरकार के खिलाफ प्रदर्शन

संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Tue, 31 Mar 2026 11:16 PM IST
विज्ञापन
Diploma engineers staged a sit-in protest against the government.
विज्ञापन
पिथौरागढ़। जिले भर के डिप्लोमा इंजीनियरों ने कार्य बहिष्कार करते हुए धरना दिया। उन्होंने कहा कि जब तक उनकी 27 सूत्री मांगें पूरी नहीं होतीं वे काम पर नहीं लौटेंगे। इंजीनियरों की हड़ताल से कामकाज बुरी तरह प्रभावित हो गया है। सड़कों का निर्माण अटक गया है तो भुगतान भी नहीं हो रहा है।
Trending Videos

डिप्लोमा इंजीनियरों ने जिला मुख्यालय में संघ भवन, डीडीहाट, बेड़ीनाग में लोनिवि कार्यालय जबकि धारचूला में सिंचाई विभाग कार्यालय में धरना दिया। उन्होंने कहा कि वे लंबे समय से वेतमान, पदोन्नति, स्थानांतरण सहित अन्य 27 सूत्री मांगों के लिए संघर्ष कर रहे हैं। शासन स्तर पर उन्हें जल्द इन समस्याओं के निस्तारण का आश्वासन मिला। सिर्फ झूठे आश्वासन देकर खानापूर्ति कर दी गई। मजबूरन आंदोलन करना पड़ रहा है। चेतावनी देते हुए कहा कि जब तक सभी मांगें पूरी नहीं होतीं वे काम पर नहीं लौटेंगे। धरना देने वालों में संघ के जिलाध्यक्ष प्रदीप नेगी, शाखा अध्यक्ष मनीष पंत, शाखा सचिव मनोज उपाध्याय, संजय वर्मा, मंगला, तनुजा तिवारी, दिनेश जोशी, प्रकाश चंद्र, विपिन पंत, कमलेश भट्ट आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

डिप्लोमा इंजीनियर्स ने सीएम को सौंपा ज्ञापन
चंपावत। उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ की शाखा चंपावत और लोहाघाट की ओर से लगातार नौवें दिन भी हड़ताल जारी रही। इस दौरान पीडब्ल्यूडी परिसर चंपावत में धरना दिया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता इंजीनियर सचिन पुनेठा और संचालन विशाल उप्रेती ने किया। इसके साथ ही प्रतिनिधिमंडल ने डिप्लोमा इंजीनियर्स की 27 सूत्री मांगों के समाधान के लिए मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल में गोपाल राम, किशोर सिंह, प्रशांत वर्मा, एचसी भदोला, मनीष बिष्ट, दीपिका मेहता, ज्योति और कुसुम शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed