{"_id":"69cc08939073bf93310b6a54","slug":"section-office-network-center-power-cut-pithoragarh-news-c-230-1-pth1019-140075-2026-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: खंड कार्यालय, नेटवर्क सेंटर की बिजली काटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: खंड कार्यालय, नेटवर्क सेंटर की बिजली काटी
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Tue, 31 Mar 2026 11:16 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
बेड़ीनाग(पिथौरागढ़)। उत्तराखंड पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (यूपीसीएल) ने बिजली बिल का भुगतान न करने पर विकासखंड कार्यालय और नेटवर्क सेंटर की बिजली आपूर्ति काट दी है।
इससे दोनों संस्थानों का कामकाज ठप हो गया है जिससे आम लोगों को परेशानी हो रही है। एसडीओ आयुष चंद ने बताया कि इन कार्यालयों ने लंबे समय से बिल जमा नहीं किए थे।
कई नोटिसों के बाद भी भुगतान न होने पर यूपीसीएल ने यह कार्रवाई की। बिल जमा होने पर ही संयोजन बहाल होगा। विकासखंड कार्यालय में लोग जरूरी कामों के लिए आते हैं। बिजली गुल होने से कंप्यूटर समेत मशीनरी ठप है जिससे लोगों के कार्य रुके हैं। एसडीओ चंद ने उपभोक्ताओं से समय पर बिल जमा करने का अनुरोध किया।
Trending Videos