सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Retired teacher Brijwal will promote Johar's talents.

Pithoragarh News: जोहार की प्रतिभाओं को आगे बढ़ाएंगे सेवानिवृत्त शिक्षक बृजवाल

संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Tue, 31 Mar 2026 11:20 PM IST
विज्ञापन
Retired teacher Brijwal will promote Johar's talents.
विज्ञापन
मुनस्यारी(पिथौरागढ़)। राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तल्ला दुम्मर से सेवानिवृत्त शिक्षक जगदीश सिंह बृजवाल ने अपनी विदाई पर दिवंगत गोकुल सिंह बृजवाल मेमोरियल सोसाइटी का गठन किया। सोसाइटी का उद्देश्य जोहार घाटी की प्रतिभाओं को आगे बढ़ाना है। यह शिक्षा, पर्यावरण और स्थानीय आजीविका के क्षेत्र में काम करेगी। विधायक हरीश धामी ने इसका उद्घाटन करते हुए बृजवाल के प्रयास की सराहना की। सोसाइटी सरकारी विद्यालयों के कक्षा एक से आठ तक के मेधावी बच्चों को प्रोत्साहन छात्रवृत्ति, जरूरतमंदों को स्कूल सामग्री और गरीब बालिकाओं को उच्च शिक्षा के लिए आर्थिक मदद प्रदान करेगी। पलायन रोकने के लिए जागरूकता अभियान भी चलाया जाएगा। संचालन शिक्षक हीरा सिंह घिंगा ने किया। यहां ग्राम प्रधान पंकज बृजवाल, कांग्रेस जिलाध्यक्ष मनोहर टोलिया, श्रीराम सिंह धर्मशक्तू, केदार मर्तोलिया, ललित सिंह जंगपागी, किशन सिंह जंगपागी, मथुरा देवी, खिला देवी समेत ग्रामीण मौजूद थे।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed