सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Army personnel martyred in an avalanche in Sikkim

Pithoragarh: सिक्किम में हिमस्खलन की चपेट में आकर ड्यूटी पर तैनात सैन्यकर्मी शहीद, परिवार में मचा कोहराम

संवाद न्यूज एजेंसी Published by: गायत्री जोशी Updated Wed, 01 Apr 2026 04:16 PM IST
विज्ञापन
सार

सिक्किम में हिमस्खलन की चपेट में आकर पिथौरागढ़ के 19 वर्षीय जवान विकास कुमार शहीद हो गए जिससे जिले में शोक और परिवार में कोहराम मच गया।

Army personnel martyred in an avalanche in Sikkim
विकास कुमार। - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार

पिथौरागढ़ जिला मुख्यालय के नजदीकी गणकोट के सुकोली गांव के 19 वर्षीय सैनिक सिक्किम में शहीद हो गए। वह गश्त के दौरान हिमस्खलन की चपेट में आ गए। इस घटना में उसके दो साथी सुरक्षित बच गए। इस घटना से पूरे जिले में शोक है तो परिजनों में कोहराम है।

Trending Videos


जानकारी के मुताबिक, सुकोली निवासी 19 कुमाऊं में लांस नायक विकास कुमार सिक्किम में तैनात थे। बीते 29 मार्च को वह अपने दो साथियों के साथ सीमा पर गश्त कर रहे थे। इसी दौरान हिमस्खलन हुआ और वह इसकी चपेट में आकर शहीद हो गए। उनके दो साथी सुरक्षित बच गए। शहीद सैनिक अपने पीछे पत्नी प्रीति, 8 माह के बेटे, पिता गणेश राम, माता मंजू देवी, बड़े भाई को छोड़ गए हैं। माता मंजू देवी भोजन माता के पद परकार्यरत हैं। जानकारी के मुताबिक, शहीद का पार्थिव शरीर जम्मू कश्मीर से दिल्ली तक विमान से लाया जा रहा है। वहां से पार्थिव शरीर एबुलेंस से उनके पैतृक गांव लाया जाएगा।  जवान के शहीद होने की जानकारी मिलने के बाद जिले में शोक की लहर है। वहीं परिजनों में कोहराम है। जवान का पार्थिव शरीर बृहस्पतिवार तक पिथौरागढ़ पहुंचने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed