{"_id":"69e511aac3b583d683037642","slug":"dm-expressed-displeasure-over-non-operation-of-khushiyon-ki-sawari-pithoragarh-news-c-230-1-pth1019-140798-2026-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: खुशियों की सवारी संचालित न होने पर डीएम ने जताई नाराजगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: खुशियों की सवारी संचालित न होने पर डीएम ने जताई नाराजगी
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Sun, 19 Apr 2026 11:02 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
मुनस्यारी (पिथौरागढ़)। डीएम आशीष कुमार भटगांई ने मुनस्यारी स्थित नंदा देवी मंदिर में दर्शन कर सुख-समृद्धि एवं क्षेत्र के विकास की कामना की। बाद में उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने खुशियों की सवारी संचालित नहीं होने पर नाराजगी जताई।
डीएम ने अस्पताल में भर्ती मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं, साफ-सफाई, वार्ड व्यवस्था, बेड, उपकरण आदि व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने अस्पताल परिसर एवं वार्डों में साफ-सफाई की स्थिति संतोषजनक न पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों को व्यवस्था में सुधार करने के निर्देश दिए। उन्होंने अस्पताल में नियमित रूप से सफाई कराने, वार्ड, शौचालयों को स्वच्छ रखने को कहा।
डीएम ने सभी बेडशीट को बदलने और मरीजों को स्वच्छ एवं व्यवस्थित बेड उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने अस्पताल में मरीजों के उपयोग के लिए उपलब्ध खुशियों की सवारी वाहन के वर्तमान में संचालित न होने पर नाराजगी जताते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि वाहन को शीघ्र ठीक करा कर पुनः संचालन में लाया जाए।
Trending Videos