{"_id":"69e50fad3df0629610015809","slug":"muwani-primary-health-center-needs-upgradation-pithoragarh-news-c-230-1-pth1019-140805-2026-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: मुवानी प्राथमिकी स्वास्थ्य केंद्र को उच्चीकरण की दरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: मुवानी प्राथमिकी स्वास्थ्य केंद्र को उच्चीकरण की दरकार
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Sun, 19 Apr 2026 10:53 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
मुवानी (पिथौरागढ़) । प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मुवानी के उच्चीकरण की मांग लंबे समय से की जा रही है।
तीन विकासखंड कनालीछीना, बेड़ीनाग, डीडीहाट के 40 ग्राम पंचायतों के लोग स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए पहुंचते हैं। वर्तमान में यहां केवल खून की जांच होती है जिसकी रिपोर्ट तीन दिन बाद मिलती है। स्वास्थ्य केंद्र का उच्चीकरण होने से स्वास्थ्य सुविधाएं बेहतर होतीं। एक्स-रे एवं अल्ट्रासाउंड के लिए मरीजों को अन्यत्र की दौड़ लगानी पड़ती है। इससे आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। वर्तमान में केंद्र में एक मात्र डॉक्टर तैनात है। होम्योपैथी में तैनात डॉक्टर का तबादला पिछले माह पिथौरागढ़ कर दिया गया था। उनकी जगह अभी किसी को नहीं भेजा गया है। रामगंगा घाटी के लोगों ने सरकार से शीघ्र केंद्र का उच्चीकरण किए जाने की मांग की है।
कोट
स्वास्थ्य केंद्र का उच्चीकरण होने से तीन विकासखंडों की हजारों की आबादी को लाभ मिलेगा। सरकार को शीघ्र इस पर निर्णय लेना चाहिए। - रमेश बम, पूर्व ग्राम प्रधान दिगरा मुवानी
कोट
घाटी क्षेत्र के अधिकांश लोग इसी स्वास्थ्य केंद्र पर निर्भर है। जरूरी जांच की सुविधा बढ़ने पर कमजोर वर्ग के लोगों को सबसे ज्यादा फायदा मिलेगा। - दीपक कार्की, निवासी दिगरा मुवानी
Trending Videos