{"_id":"6a849fe4ce55e9c2c50dce1b","slug":"dr-navdeep-joshi-honored-with-yoga-vibhushan-in-vietnam-pithoragarh-news-c-229-1-shld1007-143226-2026-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: डॉ. नवदीप जोशी वियतनाम में योग विभूषण से सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: डॉ. नवदीप जोशी वियतनाम में योग विभूषण से सम्मानित
Tue, 18 Aug 2026 11:39 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Tue, 18 Aug 2026 11:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टनकपुर (चंपावत)। वियतनाम के हनोई शहर में क्षेत्र के योग गुरु डॉ. नवदीप जोशी को वियतनाम के खेल मंत्री ने योग विभूषण अवॉर्ड से सम्मानित किया। योग गुरु जोशी ने बताया कि वियतनाम के हनोई शहर में नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हॉलिस्टिक हेल्थ की के एसकेएम योग और योग सॉन्ग खोए की ओर से आयोजित अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में नादयोग और प्राकृतिक चिकित्सा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए अवॉर्ड से मिला।
वियतनाम के खेल मंत्री के साथ आईवीएस इंटरनेशनल स्टेडियम में खेल और योग क्षेत्र से जुड़े प्रमुख अतिथि भी शामिल रहे। योग गुरु जोशी ने कहा कि आज के दौर में बढ़ता तनाव, मानसिक दबाव और विद्यार्थियों में बढ़ती चिंताएं गंभीर विषय हैं। उन्होंने कहा कि नादयोग के माध्यम से व्यक्ति को आंतरिक शांति, एकाग्रता और मानसिक संतुलन की दिशा में सहायता मिल सकती है। सम्मेलन में भारत और वियतनाम के बीच योग, प्राकृतिक चिकित्सा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में ज्ञान और अनुभव के आदान-प्रदान को बढ़ावा देने पर भी चर्चा हुई।