सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   ENT surgeon appointed, patients will get facilities

Pithoragarh News: ईएनटी सर्जन की नियुक्त, मरीजों को मिलेगी सुविधा

संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Thu, 21 May 2026 12:06 AM IST
विज्ञापन
ENT surgeon appointed, patients will get facilities
विज्ञापन
पिथौरागढ़। जिला अस्पताल में दूसरे ईएनटी सर्जन की नियुक्ति होने से मरीजों को बेहतर इलाज मिलने की उम्मीद है। अब मरीजों को जांच, इलाज और ऑपरेशन के लिए लंबा इंतजार नहीं करना होगा।

अब तक जिला अस्पताल में सिर्फ एक ईएनटी सर्जन तैनात थे। जिला अस्पताल में रोजाना जिले के विभिन्न हिस्सों से नाक, कान, गले की दिक्कत से जूझते हुए 60 से अधिक मरीज पहुंचते हैं। ऐसे में एकमात्र सर्जन के लिए मरीजों की जांच, इलाज और ऑपरेशन करना चुनौती बना था। दबाव अधिक होने से मरीजों को ऑपरेशन के लिए लंबा इंतजार करना पड़ रहा था। अब मरीजों को इस समस्या से छुटकारा मिला है। अस्पताल में दूसरे ईएनटी सर्जन के तौर पर डॉ. अनु लस्पाल की नियुक्ति हुई हैं। दो ईएनटी सर्जन होने से मरीजों के समय पर जांच और ऑपरेशन हो सकेंगे। एक सर्जन के शिविर या अवकाश पर जाने के बाद भी मरीजों को इलाज मिल सकेगा। अब एक सर्जन के अवकाश या शिविर में तैनाती होने के बाद भी मरीजों को इलाज मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेस अस्पताल से बुलाने पड़ रहे थे विशेषज्ञ
जिला अस्पताल में एकमात्र सर्जन के अवकाश या शिविर में जाने से मरीजों को इलाज मिलना बंद हो रहा है। ऐसे में बेस अस्पताल से विशेषज्ञ बुलाने पड़ रहे थे। अब जिला अस्पताल प्रबंधन के साथ ही मरीजों को इस समस्या से छुटकारा मिला है।
विज्ञापन
Trending Videos

कोट
जिला अस्पताल में नए ईएनटी सर्जन की तैनाती हुई है। वर्तमान में वह मरीजों की जांच कर रही हैं। दो विशेषज्ञ की तैनाती होने से मरीजों को इसका लाभ मिलेगा। - डॉ. डीपी सिंह, पीएमएस, जिला अस्पताल, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed