सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   There is a scramble for admission in Jawahar, students are not available in Rajiv Navodaya.

Pithoragarh News: जवाहर में प्रवेश के लिए मारामारी, राजीव नवोदय में नहीं मिल रहे विद्यार्थी

संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Wed, 20 May 2026 11:50 PM IST
विज्ञापन
There is a scramble for admission in Jawahar, students are not available in Rajiv Navodaya.
विज्ञापन
पिथौरागढ़। पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय मर्सोली में प्रवेश पाने के लिए विद्यार्थियों में मारामारी है। वहीं राजीव गांधी नवोदय विद्यालय गंगोलीहाट में सीट भरनी मुश्किल हो गई हैं। अंदाजा लगाया जा सकता है कि पिछले वर्ष जवाहर नवोदय विद्यालय के कक्षा छह में निर्धारित 80 सीटें फुल हो गईं थीं जबकि राजीव गांधी नवोदय विद्यालय में निर्धारित 60 सीटों के सापेक्ष सिर्फ 30 विद्यार्थियों ने ही प्रवेश लिया। इस बार भी प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। ऐसे में फिर से राजीव नवोदय विद्यालय प्रबंधन की चिंता बढ़ गई है।

राजीव गांधी नवोदय विद्यालय की रिक्त सीटों की मुख्य वजह छात्रावास की कमी होना है। विद्यालय में कक्षा 6 से 12 तक 420 सीटें स्वीकृत हैं। विद्यालय प्रबंधन के पास सिर्फ 120 क्षमता का छात्रावास उपलब्ध है। मजबूरी में एक छात्रावास में 171 विद्यार्थियों को डबल डेकर व्यवस्था में रखने की मजबूरी है। यदि विद्यालय की सभी स्वीकृत सीटों में प्रवेश हुआ तो विद्यार्थियों के रहने की व्यवस्था कर पाना संभव नहीं होगा। ऐसे में अभिभावक भी विद्यार्थियों को इस विद्यालय में प्रवेश दिलाने से परहेज कर रहे हैं। विद्यार्थी इस स्कूल को छोड़कर जवाहर नवोदय विद्यालय मर्सोली में दाखिला के लिए अधिक दिलचस्पी दिखा रहे हैं। जवाहर नवोदय विद्यालय में 510 छात्र-छात्राएं शिक्षा ग्रहण कर रही हैं। यहां पिछले वर्ष सभी सीट फुल हो गई थीं और कई विद्यार्थी प्रवेश पाने में सफल नहीं हो सके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

घोषणा के बाद भी नहीं बना छात्रावास
वर्ष 2024 में सीएम ने राजीव गांधी नवोदय विद्यालय गंगोलीहाट में तीन नए छात्रावास भवन बनाने की घोषणा की थी। इस घोषणा के बाद नए छात्रावास भवन के लिए 3102.35 लाख रुपये का प्रस्ताव शासन को भेजा गया था। अब तक भी इस प्रस्ताव को स्वीकृति नहीं मिल सकी है। नतीजा है कि विद्यालय में पूरे प्रवेश न होने से छात्रसंख्या लगातार कम हो रही है।
विज्ञापन
Trending Videos

147 रिक्त सीटों पर लेटरल एंट्री से होंगे प्रवेश
राजीव गांधी नवोदय विद्यालय गंगोलीहाट में कक्षा 7,8,9,11 में 147 सीटें रिक्त हैं। इन रिक्त सीटों को भरने के लिए इस शिक्षा सत्र प्रवेश परीक्षा हुई है। इस शिक्षा सत्र लेटरल एंट्री के माध्यम से पहली बार विद्यार्थियों को प्रवेश दिया जाएगा।
कोट
राजीव नवोदय विद्यालय में प्रवेश के लिए निर्धारित सीट के मुताबिक पहली वरीयता सूची जारी हो चुकी है। उम्मीद है रिक्त सीटें भरेंगी। वहीं छात्रावास का प्रस्ताव भी शासन को भेजा गया है। यदि छात्रावास बनता तो विद्यार्थियों को बेहतर सुविधा मिलती, इससे छात्रसंख्या भी बढ़ती।
त्रिभुवन वर्मा, प्रभारी प्रधानाचार्य, राजीव गांधी नवोदय विद्यालय, गंगोलीहाट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed