फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   FIR registered for sending obscene videos of children

Pithoragarh News: बच्चों के अश्लील वीडियो भेजे, प्राथमिकी दर्ज

Sat, 18 Jul 2026 10:56 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Sat, 18 Jul 2026 10:56 PM IST
विज्ञापन
FIR registered for sending obscene videos of children
पिथौरागढ़। सीमांत जिले में आए दिन चाइल्ड पॉर्नोग्राफी के मामले सामने आ रहे हैं। बलुवाकोट के बाद अब नाचनी में इस तरह का मामला सामने आया है। क्षेत्र के एक व्यक्ति की ओर से कई लोगों को बच्चों के अश्लील वीडियो भेजने का खुलासा हुआ है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक,
क्षेत्र के सैणराथी गांव का सुंदर सिंह लंबे समय से लोगों को व्हाट्सएप के जरिये चाइल्ड पॉर्नोग्राफी के लिंक शेयर कर रहा था। इस लिंक में बच्चों की अश्लील वीडियो नजर आ रही थी। गृह मंत्रालय की नजर जब सुंदर सिंह के इस कारनामे पर पड़ी तो साइबर सेल को जांच के निर्देश जारी हुए।
विज्ञापन

साइबर सेल ने आरोपी की फेसबुक आईडी, मोबाइल नंबर, मैसेंजर खंगाला गया तो आरोप सही मिले। पुलिस के मुताबिक, आरोपी अब तक कई लोगों को चाइल्ड पॉर्नोग्राफी की सामग्री भेज चुका है। थानाध्यक्ष मंगल सिंह ने कहा कि जब सुंदर सिंह की हिस्ट्री खंगाली तो सामने आया कि उसकी पूरे क्षेत्र में छवि बेहद खराब है। आरोपी के खिलाफ आवश्यक धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सीओ केएस रावत ने कहा कि आरोपी के खिलाफ उचित कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------
बलुवाकोट में चाइल्ड पॉर्नोग्राफी में महिला का नाम आ चुका है सामने
बलुवाकोट में भी बीते दिनों एक महिला का नाम चाइल्ड पॉर्नोग्राफी में सामने आ चुका है। संबंधित महिला ने कई लोगों को बच्चों की अश्लील वीडियो शेयर की हैं। गृह मंत्रालय के निर्देश पर जब साइबर सेल ने जांच की तो महिला के कारनामे का पता चला। पुलिस ने संबंधित महिला के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed