{"_id":"6a5bb8ba40d5b66835098389","slug":"helicopter-service-brings-relief-to-patients-as-closed-roads-compound-their-suffering-pithoragarh-news-c-230-1-alm1001-144467-2026-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: बंद सड़कों ने बढ़ाया दर्द तो हेलिकॉप्टर सेवा दे रही मरीजों को राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: बंद सड़कों ने बढ़ाया दर्द तो हेलिकॉप्टर सेवा दे रही मरीजों को राहत
Sat, 18 Jul 2026 11:02 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Sat, 18 Jul 2026 11:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। मानसूनकाल में सीमांत जिले में बंद सड़कें लोगों के साथ ही मरीजों का दर्द बढ़ा रही हैं। वहीं शासन से मिला हेलिकॉप्टर मरीजों को राहत पहुंचा रहा है। हेलिकॉप्टर मिलने से मरीजों को समय पर अस्पताल पहुंचाना आसान हो रहा है। कनार के दो मरीजों को हेलिकॉप्टर से रेस्क्यू कर समय से अस्पताल पहुंचाया और उनकी जान बचाई जा सकी। सीमांत जिले में मानसूनकाल में कई ग्रामीण सड़कें बंद हैं। ऐसे में मरीजों और गर्भवतियों का अस्पताल पहुंचना मुश्किल हो रहा है। शासन ने बीते दिनों आपदाकाल में राहत एवं बचाव कार्य के लिए हेलिकॉप्टर उपलब्ध कराया है जो कनार के दो मरीजों के लिए वरदान साबित हुआ। कनार के बीमार प्रीतम सिंह और हरी राम के लिए 16 किलोमीटर पैदल चलकर मुख्य सड़क तक पहुंचना आसान नहीं था। परिजनों और ग्रामीणों के लिए डोली के सहारे अस्पताल पहुंचाना चुनौती था। ऐसे में ग्रामीणों ने प्रशासन से हेलिकॉप्टर से दोनों को रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाने की गुहार लगाई।
प्रशासन ने हेलिकॉप्टर भेजा और दोनों मरीजों को नैनीसैनी एयरपोर्ट लाया गया। वहां से वाहन से दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया तब जाकर उन्हें इलाज मिला। डीएम आशीष कुमार भटगाईं ने कहा कि आपातकाल में मरीजों को हेलीकॉप्टर सेवा उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन
प्रशासन ने हेलिकॉप्टर भेजा और दोनों मरीजों को नैनीसैनी एयरपोर्ट लाया गया। वहां से वाहन से दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया तब जाकर उन्हें इलाज मिला। डीएम आशीष कुमार भटगाईं ने कहा कि आपातकाल में मरीजों को हेलीकॉप्टर सेवा उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन