{"_id":"6a5bb9c4ad0736b5950cbfdd","slug":"210-students-in-pati-did-not-receive-textbooks-pithoragarh-news-c-8-1-hld1050-802320-2026-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: पाटी के 210 छात्रों को नहीं मिलीं पाठ्य पुस्तकें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: पाटी के 210 छात्रों को नहीं मिलीं पाठ्य पुस्तकें
Sat, 18 Jul 2026 11:07 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Sat, 18 Jul 2026 11:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंपावत। राजकीय इंटर कॉलेज पाटी में कक्षा नौ से बारहवीं तक के 210 छात्र-छात्राओं को अभी तक पाठ्य पुस्तकें नहीं मिल पाई हैं। इससे उनकी पढ़ाई बुरी तरह प्रभावित हो रही है। प्रदेश सरकार की निशुल्क पाठ्य पुस्तक योजना के बावजूद नए शैक्षणिक सत्र के जुलाई माह तक किताबें नहीं पहुंची हैं।
प्रधानाचार्य प्रदीप जोशी ने बताया कि विद्यालय में 210 छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं। उन्होंने खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय को किताबों की मांग भेजी थी पर अब तक आपूर्ति नहीं हुई। हिंदी, गणित और विज्ञान सहित कई प्रमुख विषयों की किताबें उपलब्ध नहीं हैं। छात्र-छात्राएं पुराने नोट्स और विद्यालय के बुक बैंक की किताबों से पढ़ाई कर रहे हैं। कुछ विद्यार्थी दोस्तों या बड़े भाई-बहनों की पुरानी किताबों का सहारा ले रहे हैं।
-- -- -- -- -- -
जिला स्तर से सभी विद्यालयों के लिए किताबें भेज दी गई हैं। जिन विद्यालयों में छात्र संख्या के अनुरूप किताबें कम पहुंची हैं या कहीं आवश्यकता से अधिक किताबें पहुंची हैं, वहां समायोजन की प्रक्रिया चल रही है। जल्द ही जिले के सभी विद्यालयों में आवश्यकतानुसार किताबें उपलब्ध करा दी जाएंगी। -
विज्ञापन
मुकेश वर्मा, जिला पुस्तक प्रभारी, चंपावत