सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   heavy rain with thunder

Pithoragarh News: बादलों की गर्जना के साथ झमाझम बारिश

संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Sun, 07 Jun 2026 11:17 PM IST
विज्ञापन
heavy rain with thunder
विज्ञापन
पिथौरागढ़ । जिला मुख्यालय और आसपास के क्षेत्रों में झमाझम बारिश हुई। इससे लोगों को गर्मी से निजात मिली। साथ ही जंगलों में लगी आग बुझने से वन विभाग ने भी राहत की सांस ली।
Trending Videos

रविवार सुबह तेज धूप खिली। दोपहर बाद बादल छा गए। शाम को बादलों की गर्जना के बीच तेज बारिश शुरू हो गई। अचानक हुई बारिश से भीगने से बचने के लिए बाजार आए लोगों को इधर-उधर शरण लेनी पड़ी। आधे घंटे तक बारिश के बाद मौसम साफ हो गया। बता दें कि रविवार तड़के भी क्षेत्र में बूंदाबांदी हुई। जिला मुख्यालय के आसपास के जंगल इन दिनों आग से सुलग रहे हैं। बारिश होने से आग भी बुझ गई है। धान की फसल और सब्जियों के लिए बारिश को अच्छा बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed