सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   The husband died in the morning, the wife's body was found in the drain in the afternoon

Pithoragarh News: सुबह पति की मौत, दोपहर में पत्नी का शव नाले में मिला

संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Sun, 07 Jun 2026 11:28 PM IST
विज्ञापन
The husband died in the morning, the wife's body was found in the drain in the afternoon
विज्ञापन
पिथौरागढ़। एकाएक पति की मौत की सूचना के बाद गहरे सदमे में आई महिला की भी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव पिथौरागढ़ नगर के पास एक नाले में पड़ा मिला। महिला के पति का निधन रविवार सुबह ही मध्य प्रदेश के रीवा में हुआ। पुलिस ने महिला के शव पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया है।
Trending Videos



जानकारी के अनुसार मूल रूप से जिला मुख्यालय से कुछ दूर भुरमुणी क्षेत्र निवासी वैशाली खड़ायत (35 वर्ष) का ससुराल मध्य प्रदेश के रीवा में है। वैशाली बीते शनिवार की शाम को ही रीवा स्थित ससुराल से पिथौरागढ़ पहुंची। पति के घर से लौटकर वह पिथौरागढ़ नगर के कुमौड़ क्षेत्र में रह रहे अपने पिता के घर गई। थाना जाजरदेवल से मिली जानकारी के अनुसार रविवार की सुबह एकाएक उसके ससुराल से फोन आया कि उसके पति प्रदीप सोनी (36 वर्ष) का निधन हो गया है। इस सूचना से वैशाली गहरे सदमे में आ गई। बताया जा रहा है कि कुछ समय बाद वैशाली एकाएक पिता के घर से निकली और भागती-भागती नैनी-सैनी की तरफ गई। रविवार अपरान्ह करीब ढाई बजे जाजरदेवल थाना पुलिस को क्रिकेट एकेडमी पास नैनी-सैनी के नाले में महिला का शव पड़ा होने की सूचना मिली। इस पर थानाध्यक्ष मनोज पांडे टीम के साथ मौके पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की। बताया जा रहा है कि जिस गधेरे में वैशाली का शव मिला वहां पानी लगभग घुटनों को बराबर है। मौके पर गए लोगों ने बताया कि महिला का पर्स और फोन भी नाले के पास ही ऊपर रखा मिला। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। एसओ पांडे ने कहा कि प्रथमदृष्टया मामला आत्महत्या का नजर आ रहा है, लेकिन आगे की जांच-पड़ताल और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के सही कारणों की पुष्टि हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन








दोनों की थी दूसरी शादी, पांच साल पूर्व हुआ था प्रेम विवाह



पिथौरागढ़। जानकारी के अनुसार दिवंगत वैशाली खड़ायत और प्रदीप सोनी का करीब पांच साल पूर्व प्रेम विवाह हुआ था और दोनों की यह दूसरी शादी थी। जानकारी के अनुसार पांच साल के वैवाहिक जीवन के बाद भी दंपती की कोई संतान नहीं थी। प्रदीप का रीवा में अपना कारोबार था और वैशाली बीते शनिवार ही पति पास से लौटकर मायके पहुंची, लेकिन अगली ही सुबह उसके लिए मनहूस सूचना लेकर आई, जिसके बाद वैशाली होशोहवास में नहीं रही। बताया जा रहा है वैशाली के पति का साइलेंट अटैक आया, जिसके बाद दो लोगों का जीवन और उनका परिवार छिन्न-भिन्न हो गया। घटना से क्षेत्र में शोक की लहर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed