Pithoragarh: हेलीकॉप्टर ने तीन दिन बाद भरी उड़ान, हल्द्वानी-अल्मोड़ा और मुनस्यारी रूट पर संचालित हुई हेली सेवा
पिथौरागढ़ जिले में बुधवार को मौसम साफ होने पर हेलीकॉप्टर सेवा दोबारा शुरू हो गई, जिससे यात्रियों को राहत मिली और उनका सफर आसान हुआ।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पिथौरागढ़ जिले में आखिरकार मौसम का साथ मिलने पर बुधवार को हेलीकॉप्टर ने उड़ान भरी। हवाई सेवा संचालित होने से यात्रियों को राहत मिली और उनका सफर आसान हुआ। हेलीकॉप्टर के उड़ान भरते ही यात्री खुश नजर आए। दरअसल पिथौरागढ़ से हल्द्वानी, अल्मोड़ा और मुनस्यारी मार्ग पर रोजाना हेलीकॉप्टर सेवा संचालित होती है। यह सेवा यात्रियों के साथ ही पर्यटकों को भी भा रही है। यही कारण है कि रोजाना हवाई सेवा की बुकिंग फुल हो रही है।
यात्री और पर्यटक इन रूटों पर आसान और सुगम सफर कर रहे हैं। मौसम में खराबी के चलते हेलीकॉप्टर सेवा बीते तीन दिनों से बंद थी। हल्द्वानी से हेलीकॉप्टर के पिथौरागढ़ के लिए उड़ान न भरने से अल्मोड़ा और मुनस्यारी रूट पर सेवा पर ब्रेक लगे थे।
बुधवार को मौसम का साथ मिलने पर हेलीकॉप्टर चौथे दिन यात्रियों को लेकर नैनीसैनी एयरपोर्ट पहुंचा। वहीं अल्मोड़ा और मुनस्यारी रूट पर हेलीकॉप्टर ने उड़ान भरी तो यात्रियों को राहत मिली। बता दें कि पिछले तीन दिनों से हेलीकॉप्टर की बुकिंग कैंसिल होने से यात्रियों को निराश होकर टैक्सी या रोडवेज बस से सफर करना पड़ रहा था।
विमान सेवा पर लगा है ब्रेक
नैनीसैनी एयरपोर्ट से दिल्ली और देहरादून रूट पर सप्ताह में तीन दिन मंगलवार, बृहस्पतिवार और शनिवार को 42 सीटर विमान उड़ान भरता है। मौसम में खराबी के चलते बीते शनिवार, मंगलवार को विमान सेवा ठप रही जिससे यात्री निराश हुए। अब बृहस्पतिवार यानि आज विमान सेवा संचालित होगी। ऐसे में यात्रियों को आसान सफर के लिए मौसम का साथ मिलने का इंतजार है।
मौसम में खराबी के चलते हवाई सेवाएं प्रभावित हो रही हैं। मौसम खुलने पर सभी रूटों पर हेली सेवा का संचालन शुरू हुआ। विमान सेवा संचालित होने के लिए मौसम का साथ मिलने का इंतजार है। - संदीप यादव, एयरपोर्ट मैनेजर, नैनीसैनी एयरपोर्ट, पिथौरागढ़