फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Leopard cub trapped in a cage in Kumaud village; activity of two leopards persists; cage set up again

Pithoragarh News: कुमौड़ गांव में पिंजरे में कैद हुआ शावक, दो तेंदुओं की सक्रियता बरकरार; फिर लगाया गया पिंजरा

Tue, 11 Aug 2026 03:49 PM IST
गायत्री जोशी संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Published by: गायत्री जोशी Updated Tue, 11 Aug 2026 03:49 PM IST
सार

कुमौड़ गांव में मंगलवार सुबह वन विभाग के पिंजरे में तेंदुए का शावक कैद हो गया। शावक के पकड़े जाने की खबर मिलते ही मौके पर सैकड़ों लोगों की भीड़ जुट गई। क्षेत्र में अभी नर तेंदुए और एक अन्य शावक की सक्रियता बनी हुई है।

विज्ञापन
Leopard cub trapped in a cage in Kumaud village; activity of two leopards persists; cage set up again
पिथौरागढ़ के कुमौड़ में पिंजरे में कैद हुआ तेंदुए का शावक। - फोटो : स्रोत: जागरूक पाठक

विस्तार

पिथौरागढ़ के जिला मुख्यालय के कुमौड़ गांव में तेंदुए का शावक पिंजरे में कैद हुआ है। तेंदुआ देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग उमड़े। अभी भी क्षेत्र में दो तेंदुओं की सक्रियता बनी हुई है। उन्हें पकड़ने के लिए भी पिंजरा लगा दिया गया है।

विज्ञापन

कुमौड़ क्षेत्र में तेंदुओं की धमक को देखते हुए वन विभाग की ओर से पूर्व में गांव के पुराने कोर्ट की जगह पर पिंजरा लगाया गया था। तीन अगस्त की शाम मादा तेंदुआ पिंजरे में कैद हो गई। चार अगस्त को वन विभाग ने तेंदुए को करीब 50 किलोमीटर दूर रिजर्व वन क्षेत्र में छोड़ा था। इसके बाद वन विभाग ने कुमौड़ गांव में नौले के पास पिंजरा लगाया। इसमें मंगलवार की सुबह 8.15 बजे तेंदुए का शावक कैद हो गया। पिंजरे में तेंदुआ फंसने की जानकारी मिलते ही सैकड़ों लोग मौके पर पहुंच गए। वन क्षेत्राधिकारी दिनेश चंद्र जोशी ने बताया कि तेंदुए की उम्र 12 से 15 माह के करीब है। उन्होंने बताया कि इसे भी रिजर्व वन क्षेत्र में छोड़ा जाएगा। बताया जा रहा है कि अभी नर तेंदुआ तथा एक और शावक की सक्रियता क्षेत्र में बनी हुई है। इन्हें पकड़ने के लिए विभाग ने पिंजरा लगा दिया है। उधर जाखनी क्षेत्र में भी एक तेंदुआ सीसीटीवी कैमरे में दिखाई दिया है। फिलहाल एक और तेंदुआ पकड़े जाने के बाद क्षेत्र के लोगों ने राहत की सांस ली है। वन विभाग की टीम में नरेंद्र राम, कैलाश ग्वासीकोटी, गिरीश जोशी, गणेश चिराल, मनोज पिलख्वाल, महेंद्र कार्की, मनोज ज्याला आदि शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed