सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   LPG Crisis Deepens in Border District; Backlog of 10,000 Cylinders

Pithoragarh News: सीमांत जिले में रसोई गैस संकट गहराया, 10 हजार सिलिंडर का बैकलॉग

संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Tue, 24 Mar 2026 11:06 PM IST
विज्ञापन
LPG Crisis Deepens in Border District; Backlog of 10,000 Cylinders
विज्ञापन
पिथौरागढ़। जिले में रसोई गैस सिलिंडरों का गंभीर संकट गहरा गया है, जहां 10 हजार से अधिक सिलिंडरों का बैकलॉग है। उपभोक्ता रात भर लाइन में लगने को मजबूर हैं, जिससे उनमें भारी रोष है। मंगलवार को जिला मुख्यालय में दो वाहनों से 468 सिलिंडर पहुंचे, जिसके बाद वितरण केंद्रों पर भारी भीड़ उमड़ पड़ी। अपटेक तिराहे पर एक महिला ने आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा, जिसकी बुकिंग है पहले उसी को गैस मिलनी चाहिए। उन्होंने व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि महिलाएं रात भर गैस के लिए सड़क पर खड़ी हैं। पूर्ति निरीक्षक केएस कुंवर ने बताया कि विभिन्न वितरण केंद्रों पर कुल 468 सिलिंडर बांटे गए। उन्होंने बुधवार से 18 मार्च तक की बुकिंग वालों को सिलिंडर उपलब्ध कराने की बात कही और लोगों से धैर्य बनाए रखने की अपील की।
Trending Videos

-----------
उपभोक्ताओं की हड़बड़ी से फैल रही अव्यवस्था
पिथौरागढ़। उपभोक्ता रात 11 बजे से ही गैस वितरण केंद्रों पर सिलिंडर लेकर पहुंच जा रहे हैं। कई लोग तो तीन-चार सिलिंडर लेकर भी पहुंच रहे हैं। सुबह सिलिंडरों का वाहन पहुंचते ही उपभोक्ता में अफरा-तफरी मच रही है। प्रशासन ने होम डिलीवरी की व्यवस्था की थी लेकिन उपभोक्ताओं को धैर्य नहीं है। इसके चलते वितरण केंद्रों पर दो-तीन सौ लोगों की भीड़ उमड़ रही है। इनमें से अधिकांश को बैरंग ही लौटना पड़ रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
कोट-रसोई गैस की आपूर्ति पूर्व की तरह हो रही है। बुकिंग अधिक होने से दिक्कत आ रही है। उपभोक्ताओं को जरूरत के मुताबिक ही बुकिंग करानी चाहिए ताकि व्यवस्था सुचारू बनी रहे।
-विनय कुमार, जिला पूर्ति अधिकारी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article