{"_id":"69c0285eb15d63846d09e2cf","slug":"lucknow-bound-roadways-bus-breaks-down-passengers-upset-pithoragarh-news-c-230-1-alm1001-139692-2026-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: लखनऊ जा रही रोडवेज बस का ब्रेक डाउन, यात्री परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: लखनऊ जा रही रोडवेज बस का ब्रेक डाउन, यात्री परेशान
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Sun, 22 Mar 2026 11:05 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। उत्तराखंड परिवहन निगम का पिथौरागढ़ डिपो पुरानी बसों के सहारे चल रहा है। ये बसें कई बार रास्ते में यात्रियों का साथ छोड़ रही हैं। यात्रियों को इसका खामियाजा भुगतना पड़ रहा है। रविवार को भी कुछ ऐसा ही हुआ, जब पिथौरागढ़ से उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ जा रही रोडवेज बस का ब्रेक डाउन हो गया और यात्रियों को करीब एक घंटा रास्ते में इंतजार करना पड़ा।
पिथौरागढ़ डिपो की बस यूके 07 पीए 4234 रविवार सुबह साढ़े 11 बजे यात्रियों को लेकर लखनऊ के लिए रवाना हुई, लेकिन करीब 8 किलोमीटर दूर गुरना मंदिर के पास बस का डीजल इंजक्टर पाइप फट गया, जिससे बस वहीं खड़ी करनी पड़ी। सूचना पर इस बीच दूसरी बस यूके 07 पीए 6134 मौके पर भेजी गई। करीब एक घंटे बाद यात्रियों को दूसरी बस से आगे के लिए रवाना किया जा सका। इस दौरान कई यात्री समय पर न पहुंचने की आशंका में चिंतित दिखे। संवाद
कोट
खराब हुई बस में कल ही कमानी चढ़ाकर टेस्टिंग की गई थी। पार्ट्स भी कल ही पहुंचे थे। जल्द ही दूसरी बस भेजकर यात्रियों को रवाना कर दिया गया। खराब बस को वर्कशॉप लाया गया है। - प्रेमा आर्या, वरिष्ठ स्टेशन प्रबंधक, पिथौरागढ़
इनसेट
चालकों की कमी से दो दिन में तीन बसें नहीं हो पाईं संचालित
पिथौरागढ़। चालकों और तकनीकी स्टाफ की कमी से पिथौरागढ़ डिपो की परिवहन सेवा पर असर पड़ रहा है। चालकों की कमी से पिछले दो दिन में तीन बसें निर्धारित मार्गों पर नहीं जा सकीं। इनमें बरेली-पांगला, पिथौरागढ़-हरिद्वार और उसके अगले दिन पिथौरागढ़-देहरादून बस सेवा के पहिए थमे रहे। डिपो के बेड़े में फिलहाल 60 बड़ी बस और चार टैंपो ट्रैवलर हैं।
Trending Videos