{"_id":"6a7b5c98cb8d50ff9e0418dd","slug":"medical-department-team-returned-from-the-migration-village-of-ralam-on-the-fifth-day-pithoragarh-news-c-230-1-pth1019-145488-2026-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: माइग्रेशन गांव रालम से पांचवें दिन लौटी चिकित्सा विभाग की टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: माइग्रेशन गांव रालम से पांचवें दिन लौटी चिकित्सा विभाग की टीम
Tue, 11 Aug 2026 11:02 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Tue, 11 Aug 2026 11:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़ । मुनस्यारी विकासखंड के माइग्रेशन गांव रालम से स्वास्थ्य विभाग की टीम पांचवें दिन मौसम सही होने पर हेलिकॉप्टर से वापस लौट आई है। गांव में बड़ी संख्या में ग्रामीणों के बीमार होने की सूचना पर स्वास्थ्य विभाग ने तत्काल मोर्चा संभाला। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. जेएस चुफाल के निर्देशन में स्वास्थ्य विभाग की चिकित्सकीय टीम को सात अगस्त को हेली सेवा से रालम गांव भेजा गया। टीम ने गांव में विशेष चिकित्सा शिविर लगाकर करीब 70 ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण निशुल्क दवाइयां दीं।
शिविर में ग्रामीणों की शुगर, रक्तचाप समेत विभिन्न स्वास्थ्य जांचें की गईं। चिकित्सकों ने जांच के आधार पर आवश्यक उपचार दिया। साथ ही ग्रामीणों को मौसमी बीमारियों से बचाव के उपाय बताए। इस दौरान व्यक्तिगत स्वच्छता, सुरक्षित पेयजल के इस्तेमाल और बीमारी के लक्षण दिखाई देने पर समय से चिकित्सकीय सलाह लेने के प्रति भी जागरूक किया गया।
शिविर में डॉ. आशु अवस्थी, डॉ. मृगांक शुक्ला और फार्मेसी अधिकारी जीवन खड़ायत ने ग्रामीणों को स्वास्थ्य सेवाएं दीं। स्वस्थ हिमालय अभियान सोसाइटी की ओर से ग्राम सभा को आपातकालीन परिस्थितियों में उपयोग के लिए इमरजेंसी फर्स्ट एड किट भी उपलब्ध कराई गई।
विज्ञापन
टीम को करना पड़ा मुश्किलों का सामना
रालम गांव की दुर्गम भौगोलिक परिस्थितियों के बीच स्वास्थ्य विभाग की टीम को वापसी के दौरान मुश्किलों का सामना करना पड़ा। लगातार खराब मौसम के कारण हेलीकॉप्टर उड़ान नहीं भर पाया। इसके चलते टीम को गांव में ही रुकना पड़ा। ग्रामीणों ने स्वास्थ्य विभाग की सराहना करते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. चुफाल और चिकित्सा टीम का आभार जताया। ग्रामीणों का कहना था कि दुर्गम क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग की टीम के समय पर पहुंचने से बीमार लोगों को गांव में ही जांच, उपचार और दवाइयां मिल गईं। इससे उन्हें इलाज के लिए लंबी दूरी तय कर बाहर जाने की परेशानी से भी राहत मिली।