फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   milam kshetr mein kharaab mausam ke kaaran lauta heleekoptar

मिलम क्षेत्र में खराब मौसम के कारण लौटा हेलीकॉप्टर

Sat, 01 Jun 2019 11:26 PM IST
kamlesh kamlesh ब्यूरो/ अमर उजाला , पिथौरागढ़।
ब्यूरो/ अमर उजाला , पिथौरागढ़। Published by: kamlesh kamlesh Updated Sat, 01 Jun 2019 11:26 PM IST
विज्ञापन
milam kshetr mein kharaab mausam ke kaaran lauta heleekoptar
मुनस्यारी से लापता पर्वतारोहियों की तलाश में जाती रेस्क्यू टीम। - फोटो : पिथौरागढ़
नंदा देवी ईस्ट फतह के दौरान लापता हुए विदेशी पर्वतारोहियों की खोजबीन के लिए जिला प्रशासन की मांग पर सिविल एविएशन के एक हेलीकॉप्टर ने देहरादून से मुनस्यारी क्षेत्र के लिए उड़ान भरी। मिलम में मौसम खराब होने के कारण हेलीकॉप्टर को लौटना पड़ा। पिथौरागढ़ के जिलाधिकारी ने चमोली और रुद्रप्रयाग के जिला प्रशासन से भी लापता पर्वतारोहियों की खोज के लिए रेस्क्यू टीम रवाना करने का अनुरोध किया है।
विज्ञापन


पिथौरागढ़ के डीएम डॉ.विजय कुमार जोगदंडे ने बताया कि नंदा देवी ईस्ट के लिए निकले आठ पर्वतारोहियों की खोज को लेकर आईटीबीपी और एसडीआरएफ की टीमें भेजी गई हैं। उन्होंने बताया कि पर्वतारोहियों की खोज के लिए शासन स्तर पर बातचीत के बाद शनिवार को एक हेलीकॉप्टर भेजा गया। हेलीकॉप्टर ने सुबह 11.30 बजे टेक ऑफ किया, लेकिन मिलम में मौसम खराब होने के कारण सर्च अभियान नहीं चलाया जा सका। मौसम अनुकूल होने पर हेलीकॉप्टर से सर्च अभियान चलेगा। उन्होंने बताया कि मुनस्यारी से खोजी दल भेजा गया है। दल के पास मेडिकल सुविधा भी है। इसके अलावा चमोली प्रशासन से नंदा ईस्ट रूट में एक रेस्क्यू टीम भेजने और रुद्रप्रयाग जिला प्रशासन से हेली से सर्च अभियान चलाने का अनुरोध किया गया है।
विज्ञापन


बोगडियार में स्थापित किया अस्थायी रेडियो सेट
पिथौरागढ़। डीएम डॉ.विजय कुमार जोगदंडे ने बताया कि उच्च हिमालयी क्षेत्र में संचार संपर्क की कोई सुविधा नहीं है। नंदा देवी ईस्ट में पर्वतारोहियों की खोज के लिए गई टीम के साथ संचार संपर्क बनाए रखने के लिए बोगडियार में एक अस्थायी रेडियो सेट स्थापित किया गया है। इस रेडियो सेट से आईटीबीपी के जवान सूचना बेस कैंप भेजेंगे। बेस कैंप से सूचना जिला मुख्यालय को मिलती रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएम ने बताया कि बोगडियार, पांछू, मर्तोली, बुर्फू में अस्थायी हेलीपैड हैं। इसके अलावा मिलम में आईटीबीपी का हेलीपैड है। पर्वतारोहियों के संबंध में कोई भी सूचना मिलने पर हेली के माध्यम से तत्काल रेस्क्यू या मदद पहुंचाने के प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि मैप के आधार पर रेस्क्यू और खोज अभियान चलाया जा रहा है। जिलाधिकारी ने बताया कि प्रदेश के आपदा प्रबंधन सचिव भी इस पर नजर रखे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed