{"_id":"68c454c940a1b401ea072922","slug":"nankudis-pradhan-dies-under-suspicious-circumstances-body-found-hanging-from-a-noose-pithoragarh-news-c-230-1-alm1001-132428-2025-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: ननकुड़ी के प्रधान की संदिग्ध हालात में मौत, फंदे पर लटका मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: ननकुड़ी के प्रधान की संदिग्ध हालात में मौत, फंदे पर लटका मिला शव
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Fri, 12 Sep 2025 10:43 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
डीडीहाट (पिथौरागढ़)। विकासखंड के ननकुड़ी प्रधान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उनका शव फंदे पर लटका मिला। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। वह हाल ही में हुए पंचायत चुनाव में निर्विरोध प्रधान चुने गए थे। पुलिस मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी है। प्रधान की मौत से पूरे गांव में शोक की लहर है।
ननकुड़ी गांव के प्रधान संजय कुमार (40) का शव बीते बृहस्पतिवार को गांव के ही प्राथमिक स्कूल के पास पेड़ पर फंदे पर लटका मिला था। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अस्कोट के थानाध्यक्ष सुरेश कंबोज ने बताया कि प्रथम दृष्टया मौत का कारण आत्महत्या प्रतीत हो रहा है। इसके कारणों का पता लगाया जा रहा है। सीओ केएस रावत ने बताया कि पूछताछ में पता चला है कि ग्राम प्रधान संजय कुछ समय से मानसिक तनाव में चल रहे थे। वह हाल में हुए पंचायत चुनाव में वह गांव के निर्विरोध प्रधान चुने गए थे। उनके परिवार में पत्नी, दो बेटियां और एक बेटा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। संवाद

Trending Videos