{"_id":"6a6e2deba81e3006d801ace2","slug":"post-of-block-education-officer-vacant-in-lohaghat-for-eight-years-pithoragarh-news-c-229-1-alm1014-142496-2026-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: आठ साल से रिक्त चल रहा है लोहाघाट में खंड शिक्षा अधिकारी का पद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: आठ साल से रिक्त चल रहा है लोहाघाट में खंड शिक्षा अधिकारी का पद
Sat, 01 Aug 2026 11:03 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Sat, 01 Aug 2026 11:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंपावत। लोहाघाट विकासखंड में खंड शिक्षा अधिकारी का पद पिछले आठ साल से रिक्त चल रहा है। तब से यह पद अतिरिक्त प्रभार के भरोसे संचालित हो रहा है। ऐसे में ब्लॉक में संचालित विद्यालयों में प्रशासनिक और शैक्षिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं।
लोहाघाट विकासखंड में 99 प्राथमिक, 18 उच्च प्राथमिक और 18 माध्यमिक विद्यालय संचालित हैं। इन विद्यालयों में पांच हजार से अधिक छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं। इतने बड़े शैक्षिक क्षेत्र की जिम्मेदारी होने के बावजूद यहां स्थायी खंड शिक्षा अधिकारी की नियुक्ति नहीं हो सकी है। वर्ष 2018 में तत्कालीन खंड शिक्षा अधिकारी का तबादला अल्मोड़ा होने के बाद यह पद रिक्त हो गया था। तब से अब तक इस पद पर नियमित अधिकारी की तैनाती नहीं की गई।
बीते कुछ समय से राजकीय इंटर कॉलेज लोहाघाट के प्रधानाचार्य को खंड शिक्षा अधिकारी का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया था। हाल ही में शिक्षा निदेशालय की ओर से अटैचमेंट समाप्त करने के आदेश जारी होने के बाद प्रधानाचार्य को अपने मूल विद्यालय लौटना पड़ा। अब बाराकोट के उप शिक्षा अधिकारी को लोहाघाट के खंड शिक्षा अधिकारी का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। स्थायी खंड शिक्षा अधिकारी की तैनाती नहीं हो पाने से लोहाघाट विकासखंड के विद्यालयों में प्रशासनिक और शैक्षिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
लोहाघाट विकासखंड में खंड शिक्षा अधिकारी का पद रिक्त होने की सूचना निदेशालय को भेजी गई है। खंड शिक्षा अधिकारी की तैनाती निदेशालय स्तर से ही होती है। वैकल्पिक व्यवस्था की गई है। बाराकोट के उप शिक्षाधिकारी को बीईओ का चार्ज दिया गया है।
-मान सिंह बिष्ट, मुख्य शिक्षा अधिकारी, चंपावत