{"_id":"69bd81a989caee3e5f0e1b69","slug":"pregnant-women-who-reached-the-womens-hospital-for-ultrasound-shivered-in-the-cold-pithoragarh-news-c-230-1-pth1004-139585-2026-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: अल्ट्रासाउंड के लिए महिला अस्पताल पहुंची गर्भवती महिलाएं ठंड में ठिठुरीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: अल्ट्रासाउंड के लिए महिला अस्पताल पहुंची गर्भवती महिलाएं ठंड में ठिठुरीं
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Fri, 20 Mar 2026 10:49 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। बारिश और ठंड के बीच गर्भवतियों के लिए अल्ट्रासाउंड कराना चुनौती बन गया है। महिला अस्पताल में लगे शिविर में जिले के विभिन्न हिस्सों से गर्भवतियां अल्ट्रासाउंड कराने के लिए पहुंची थी। यहां उन्हें ठंड में ठिठुरना पड़ा। वे बारिश के बीच बरामदे में बैठकर अपनी बारी का इंतजार करतीं रहीं।
दरअसल, जिला अस्पताल को छोड़कर किसी भी अस्पताल में अल्ट्रासाउंड की सुविधा नहीं है। जिला अस्पताल में तैनात एकमात्र रेडियोलॉजिस्ट पर जिले के मरीजों और गर्भवतियों का अल्ट्रासाउंड करने की जिम्मेदारी है। गर्भवतियों का अल्ट्रासाउंड करने के लिए सप्ताह में दो दिन बुधवार और शुक्रवार को महिला अस्पताल में शिविर लगता है। जिले के विभिन्न हिस्सों से गर्भवतियों को अल्ट्रासाउंड के लिए महिला अस्पताल पहुंचना मजबूरी है।
शुक्रवार को भी यहां शिविर लगा। सुबह से हो रही बारिश के बीच गंगोलीहाट, बेड़ीनाग, मुनस्यारी, डीडीहाट, धारचूला सहित अन्य हिस्सों से गर्भवतियां बमुश्किल महिला अस्पताल पहुंचीं। यहां भीड़ अधिक होने से गर्भवतियों को बारिश के बाद कड़ाके की ठंड के बीच बरामदे में बैठकर अपनी बारी का इंतजार करना पड़ा। हालांकि सभी का अल्ट्रासाउंड होने से गर्भवतियों को राहत मिली। रेडियोलॉजिस्ट डॉ. रामबाबू ने बताया कि 60 गर्भवतियों का अल्ट्रासाउंड किया गया। वहीं पीएमएस डॉ. भागीरथी गर्ब्याल ने कहा कि गर्भवतियों के बैठने के लिए महिला अस्पताल में उचित प्रबंध किए गए हैं।
Trending Videos