फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Relief as Kailash Mansarovar route reopens after 12 hours

Pithoragarh News: 12 घंटे बाद कैलाश मानसरोवर मार्ग खुलने से मिली राहत

Tue, 11 Aug 2026 10:59 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Tue, 11 Aug 2026 10:59 PM IST
विज्ञापन
Relief as Kailash Mansarovar route reopens after 12 hours
पिथौरागढ़/धारचूला । कैलाश यात्रा मार्ग के लामारी-बुदि के बीच एस बैंड पर कीचड़ युक्त मलबा होने से सड़क 12 घंटे तक बंद रही। इसके चलते दर्जनों वाहन सड़क पर फंसे रहे। शाम पांच बजे सड़क खुलने के बाद कैलाश मानसरोवर यात्रियों के साथ ही ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। कैलाश यात्रा मार्ग के धारचूला-तवाघाट सड़क के एलागाड़, कूलागाड़, मलघाट, एस बैंड आदि जगहों पर मलबा, बोल्डर गिरने से आए दिन ग्रामीणों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मंगलवार को कूलागाड़, मलघाट और एस बैंड के बीच पहाड़ी से मलबा गिर गया।
विज्ञापन

बीआरओ ने कूलागाड़ व मलघाट से सुबह नौ बजे मलबा हटाकर सड़क पर यातायात शुरू कर दिया। क्षेत्र में हुई भारी बारिश से एस बैंड पूरी तरह कीचड़ से सन गया। यहां सड़क खोलने में बीआरओ श्रमिकों को नौ घंटे का समय लग गया।
विज्ञापन

इस दौरान कैलाश मानसरोवर की यात्रा पूरी कर धारचूला लौट रहे सातवें दल के यात्रियों समेत ग्रामीणों को एक घंटे से अधिक समय तक सड़क खुलने का इंतजार करना पड़ा। शाम पांच बजे सड़क खुलने के बाद ही यात्री और ग्रामीण अपने गंतव्य को रवाना हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पातों में भूस्खलन से मकान को खतरा

बंगापानी । क्षेत्र के पातों गांव में भारी बारिश के बीच हुए भूस्खलन से प्रताप जेष्ठा के मकान को गंभीर खतरा उत्पन्न हो गया है। भूस्खलन की चपेट में आने से मकान का किचन व बाथरूम क्षतिग्रस्त हो चुके हैं। मकान के ठीक ऊपर लगातार हो रहे भू-कटाव के कारण स्थिति गंभीर बनी हुई है। राजस्व विभाग की टीम ने मौके का निरीक्षण किया है। यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष विक्रम दानू ने प्रशासन से प्रभावित परिवार को सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट करने और राहत सामग्री उपलब्ध कराने की मांग की है।


मुनस्यारी-मिलम समेत 15 ग्रामीण मार्ग बंद
पिथौरागढ़। सीमा सड़क मुनस्यारी-मिलम समेत सीमांत जिले की 15 ग्रामीण सड़कों पर आवाजाही बंद है। मिलम सड़क तीन दिन से मलबा आने से बंद चल रही है। इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्र की कई सड़कें पिछले एक हफ्ते से बंद हैं। इसके चलते ग्रामीणों को आवाजाही में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जिले के कई स्थानों पर भारी बारिश हो रही है। पिछले 24 घंटों में देवलथल में 90, धारचूला में 85.8, डीडीहाट में 70.80, थल में 70, तेजम में 56, बंगापानी में 36 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed