सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Returning from school in the heat with the burden of school bags is difficult for children.

Pithoragarh News: बस्ते के बोझ के साथ तपिश में स्कूल से लौटना बच्चों के लिए भारी

संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Tue, 28 Apr 2026 01:20 AM IST
विज्ञापन
Returning from school in the heat with the burden of school bags is difficult for children.
विज्ञापन
गंगोलीहाट (पिथौरागढ़)। घाटियों के विद्यार्थियों के लिए सुबह 7:30 से दोपहर दो बजे तक का समय भारी पड़ रहा है। कॉपी-किताबों के भारी बैग के साथ सुबह स्कूल पहुंचना भले ही सरल हो लेकिन छुट्टी के समय तपती धूप में घर लौटने में बच्चे परेशान हो रहे हैं। कई बच्चे विद्यालय जाने में चार से छह किलोमीटर की दूरी तय करते हैं।
Trending Videos

ज्येष्ठ उप प्रमुख रविंद्र डसीला, प्रधान संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष हरीश डसीला सहित अभिभावकों ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों से विद्यालय का समय सुबह सात से 12 बजे किए जाने का अनुरोध किया है। विकासखंड में कुल 26 इंटर कॉलेज हैं। चार विद्यालयों को छोड़ कर 22 में जून में गर्मियों की छुट्टी होती है। तापमान लगातार बढ़ रहा है। ऐसे में के तपती धूप में छुट्टी के बाद घर पहुंचना विद्यार्थियों के लिए कठिन हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ज्येष्ठ उप प्रमुख ने बताया कि धारीधुमालाकोट गांव के बच्चों को गांधीनगर इंटर कॉलेज आने-जाने में 10 किलोमीटर की दूरी तय करना पड़ती है। नवीन राम, हरीश राम, प्रमोद कुमार, विजय सिंह, आनंद बोरा आदि ने स्कूल के समय में बदलाव किए जाने की मांग की है।
--
इन विद्यालयों के बच्चे हैं परेशान
बनकोट, कोठेरा, चौरपाल, पव्वाधार, सिनलेख, दुबौला, डम्डे, तामानौली, चिटगल, डोबालखेत, गांधीनगर, सेराघाट, गणाईगंगोली, चहज, भूलीगांव, पिलखी, खैरोली, भिनगड़ी, खिरमांडे, टिमटा, नायल और जीजीआईसी गणाईगंगोली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed