{"_id":"69efbd37726da0a0ed08c0cc","slug":"teachers-teaching-census-lessons-derail-studies-pithoragarh-news-c-230-1-pth1004-141139-2026-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: जनगणना का पाठ पढ़ रहे शिक्षक, पटरी से उतरी पढ़ाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: जनगणना का पाठ पढ़ रहे शिक्षक, पटरी से उतरी पढ़ाई
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Tue, 28 Apr 2026 01:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पिथौरागढ़। जिले में सैकड़ों शिक्षकों की जनगणना में ड्यूटी लगाई गई है। शिक्षकों के जनगणना का पाठ पढ़ने के कारण स्कूलों में पढ़ाई पटरी से उतर रही है। पहले ही शिक्षकों की कमी झेल रहे सरकारी विद्यालयों में पठन-पाठन की इस स्थिति से अभिभावक चिंतित हैं।
जिले के कई सरकारी विद्यालय अब भी शिक्षकों की कमी से जूझ रहे हैं। 25 अप्रैल से प्रथम चरण की जनगणना का कार्य शुरू किया गया है। जिले में 438 शिक्षकों की ड्यूटी जनगणना में लगाने से अभिभावक चिंतित हैं। कई विद्यालयों में दो से तीन ही शिक्षक ही नियुक्त हैं। ऐसे में इन विद्यालयों से एक भी शिक्षक की ड्यूटी जनगणना में लगने से बच्चों की पढ़ाई प्रभावित होना स्वाभाविक है। शेष शिक्षकों पर भी पठन-पाठन का दबाव अधिक बढ़ रहा है।
जिले में सहायक अध्यापक के 1346 पदों पर स्थायी और 144 पर अतिथि शिक्षक तैनात हैं जबकि 142 पद रिक्त चल रहे हैं। वहीं प्रवक्ता के 398 स्थायी और 513 अतिथि शिक्षक तैनात हैं और 258 पद रिक्त चल रहे हैं। इस स्थिति के बीच 344 सहायक अध्यापक और 95 प्रवक्ता की ड्यूटी जनगणना में लगाई गई है।
--
जनगणना ड्यूटी में लगाए गए सहायक अध्यापक और प्रवक्ता
ब्लॉक सहायक अध्यापक प्रवक्ता
बिण 56 22
मूनाकोट 64 24
कनालीछीना 27 5
डीडीहाट 33 9
मुनस्यारी 22 9
धारचूला 8 0
बेड़ीनाग 50 15
गंगोलीहाट 84 11
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X