फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Slogans of "Give us water" were raised while carrying empty vessels; a protest was held at the school.

Pithoragarh News: खाली बर्तन लेकर पानी दो के लगे नारे, स्कूल में किया प्रदर्शन

Thu, 13 Aug 2026 12:04 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Thu, 13 Aug 2026 12:04 AM IST
विज्ञापन
Slogans of "Give us water" were raised while carrying empty vessels; a protest was held at the school.
पिथौरागढ़ के उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बिण में हाथों में खाली बर्तन लेकर प्रदर्शन करते अभिभावक औ
पिथौरागढ़। राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में एक महीने से पेयजल आपूर्ति ठप है। इससे 120 विद्यार्थियों के साथ ही शिक्षक भी परेशान हैं। लंबे समय बाद भी पेयजल आपूर्ति सुचारू नहीं हुई तो शिक्षकों और अभिभावकों का हौसला जवाब दे गया। शिक्षकों और अभिभावकों ने विद्यालय में खाली बर्तनों के साथ प्रदर्शन करते हुए जल्द पेयजल आपूर्ति सुचारू करने की मांग की।
विज्ञापन

बुधवार को राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बिण में एसएमसी की बैठक हुई जिसमें बड़ी संख्या में अभिभावक शामिल रहे। विद्यालय में एक महीने से पेयजल आपूर्ति ठप होने से नाराज अभिभावकों और शिक्षकों ने हाथों में खाली बर्तन लेकर जल संस्थान के खिलाफ प्रदर्शन किया। सभी ने पानी दो के नारे लगाए।
विज्ञापन

एसएमसी सचिव व प्रधानाचार्य मीना रौतेला ने कहा कि जल संस्थान बिल तो बराबर भेज रहा है लेकिन बच्चे पानी के लिए तरस गए हैं। मिड डे मील पकाने के लिए प्राकृतिक जल स्रोतों से पानी ढोना पड़ रहा है। अभिभावकों ने कहा विद्यालय जैसे संस्थानों में एक माह से पानी आपूर्ति बंद होना जल संस्थान की गंभीर लापरवाही है। उन्होंने कहा कि जल्द विद्यालय में पेयजल आपूर्ति सुचारू नहीं हुई तो वे आंदोलन शुरू कर देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदर्शन करने वालों में पुष्पा शर्मा, कमला देवी, मीनाक्षी देवी, कंचन कौर, पूजा देवी, रेखा देवी, सविता देवी, मल्लू देवी, नीरा देवी, कविता देवी, मीना देवी, ममता देवी, अनिता देवी, सुनीता देवी, गीता देवी, अंकिता, विजय कुमार, सीमा देवी आदि शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed