सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Snowfall on the peaks and heavy rain in the valleys, cold has struck again.

Pithoragarh News: चोटियों पर हिमपात और घाटियों में झमाझम बारिश, ठंड ने फिर दी दस्तक

संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Mon, 16 Mar 2026 10:46 PM IST
विज्ञापन
Snowfall on the peaks and heavy rain in the valleys, cold has struck again.
विज्ञापन
पिथौरागढ़/मुनस्यारी/धारचूला। सीमांत जनपद में मौसम ने एक बार फिर करवट बदली है। रविवार रात ऊंची चोटियों पर जहां भारी हिमपात हुआ वहीं निचले इलाकों में बादलों के गरजने के साथ हुई झमाझम बारिश ने ठिठुरन बढ़ा दी है। इस बारिश को सूख रही फसलों और प्राकृतिक जल स्रोतों के लिए किसी वरदान से कम नहीं माना जा रहा है।
Trending Videos

मुनस्यारी के खलिया टॉप, पंचाचूली, हंसलिंग, नाग्निधुरा और छिपलाकेदार की पहाड़ियों ने बर्फ की सफेद चादर ओढ़ ली है। धारचूला की व्यास और दारमा घाटी में पांच इंच से अधिक ताजा हिमपात दर्ज किया गया जिससे आदि कैलाश और ओम पर्वत की चोटियां चांदी की तरह चमकने लगी हैं। बर्फबारी के बाद दारमा घाटी के सोन दुग्तू जैसे ऊंचे गांव पूरी तरह बर्फ से ढंक गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूखे खेत-बागों में नमी से मिली राहत
जनवरी के बाद से बारिश नहीं होने से जिले के खेत-खलिहान सूखे पड़े थे। रविवार रात हुई बारिश ने बागवानी और फसलों को नई ऊर्जा दी है। स्थानीय किसानों का कहना है कि इस नमी से फसलों और सब्जियों की पैदावार को काफी लाभ मिलेगा। साथ ही, गर्मी के कारण सूख रहे जल स्रोतों में भी पानी की आवक बढ़ने की उम्मीद जगी है।

फिर लौटी ठंड, आसमान में बादलों का डेरा
बारिश और बर्फबारी के चलते तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है जिससे जिले में एक बार फिर कड़ाके की ठंड लौट आई है। सोमवार सुबह कुछ देर के लिए धूप खिली, लेकिन दोपहर होते-होते फिर से घने बादलों ने आसमान को घेर लिया। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले घंटों में फिर से बारिश और बर्फबारी की संभावना बनी हुई है।

क्षेत्र बारिश (मिमी)
पिथौरागढ़ 21.40
गंगोलीहाट 19.00
देवलथल 19.00
बंगापानी 18.00
थल 17.20
धारचूला 15.00
गणाईगंगोली 12.00
तेजम 12.00
मुनस्यारी 11.00
बेरीनाग 11.00
डीडीहाट 9.20
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed