सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Son fulfills parents' dream by becoming a state tax officer

Pithoragarh News: राज्य कर अधिकारी बन बेटे ने पूरा किया माता-पिता का सपना

संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Tue, 02 Jun 2026 10:46 PM IST
विज्ञापन
Son fulfills parents' dream by becoming a state tax officer
विज्ञापन
गणाई गंगोली (पिथौरागढ़)। हौसले बुलंद हों तो सफलता कदम चूमती है इन पंक्तियों को सार्थक कर दिया क्षेत्र के कधारी निवासी भरत सुयाल ने। अभावों को पीछे छोड़ अपनी मेहनत के बल पर भरत ने राज्य कर अधिकारी बनकर किसान माता-पिता के सपने को पूरा करने के साथ ही उनका गौरव बढ़ाया है। उनकी सफलता से पूरे क्षेत्र में खुशी है।

किसानी कर परिवार पालने वाले जगदीश सिंह सुयाल और उनकी पत्नी मंजू सुयाल के लिए बेटे भरत को सफल बनाने के लिए किसी निजी स्कूल में पढ़ाना मुमकिन नहीं था। अभावों से जूझते हुए भरत ने जीआईसी नायल से हाईस्कूल और जीआईसी बेड़ीनाग से इंटर की पढ़ाई की। खुद सफल होकर अभावों से मुक्ति पाने और किसान माता-पिता के सपने को पूरा करने का जज्बा लिए उन्होंने मेहनत की। पटवारी, फॉरेस्टर, लोकपाल, नगर पालिका में टैक्स कलेक्शन अधिकारी और ग्राम पंचायत विकास अधिकारी बनने के बाद भी वह पीसीएस अधिकारी बनने के अपने सपने को पूरा करने में जुटे रहे। मेहनत रंग लाई और वह खुद के साथ अपने माता-पिता के सपने को पूरा करने में कामयाब हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीसीएस की परीक्षा पास कर उनका राज्य कर अधिकारी पद पर चयन हुआ है। अपने बेटे की कामयाबी से माता-पिता का खुशी का ठिकाना नहीं है। उनका बेटा अभावों से जीतकर कामयाब बना है। भरत की सफलता पर देवेंद्र मेहता, हरीश मेहता, जगदीश मेहता, अवधेश पथनी, राजेश बोरा, धर्मानंद जोशी, नवीन जोशी, मोहन जोशी, हरीश कोठारी, आदि ने खुशी जताते हुए उन्हें बधाई दी है।
विज्ञापन
Trending Videos

---------------
तपोवन के पारस बोरा बने राज्य कर अधिकारी
गणाई गंगोली। तहसील के तपोवन, गुनाकीटानी निवासी पारस बोरा पुत्र पुष्कर सिंह बोरा ने पीसीएस परीक्षा पास की है। उनका राज्य कर अधिकारी के पद पर चयन हुआ है। ग्राम प्रधान कमल उपाध्याय, जिला पंचायत सदस्य पंकज बोरा, बीडीसी सदस्य बलबीर सिंह बोरा, चंदन बाणी, दीनदयाल उपाध्याय, कुंदन बोरा, देवेंद्र मेहता,आनंद बोरा, महेश डसीला, भुवन बोरा, कुंदन मेहता, ज्ञानेंद्र बोरा, राजेश बोरा, गिरीश बोरा आदि ने पारस को बधाई दी है। संवाद
-------------
भिनगड़ी के अवधेश कुमार बने उपखंड शिक्षा अधिकारी
गणाई गंगोली। भिनगड़ी निवासी अवधेश कुमार पुत्र हरि प्रसाद ने पीसीएस की परीक्षा पास की है। उनका चयन उपखंड शिक्षा अधिकारी के पद पर हुआ है। उनके पिता हरि प्रसाद ग्रामीण बैंक से प्रबंधक पद से सेवानिवृत्त हैं जबकि माता बीना देवी गृहिणी हैं। बेटे की इस सफलता से माता-पिता में खुशी है। अवधेश वर्तमान में सचिवालय में आरओ के पद पर तैनात हैं। दायित्वधारी नारायण राम आर्य, कैलाश पंत, गोविंद पंत, सोधन कुमार, मनोज कुमार, जगजीवन प्रसाद सहित अन्य लोगों ने खुशी जताते हुए उन्हें बधाई दी है। अवदेश दायित्वधारी और पूर्व विधायक नारायण राम आर्य के भतीजे हैं। संवाद
--------------
बमनगांव के अमित द्विवेदी बने डिप्टी कलेक्टर
नाचनी। क्षेत्र के बमनगांव के होनहार अमित द्विवेदी पुत्र हरीश चंद्र द्विवेदी ने डिप्टी कलेक्टर बन पूरे क्षेत्र और जिले का नाम रोशन किया है। अमित की प्रारंभिक शिक्षा सरस्वती शिशु मंदिर डोर, जूनियर की विद्या मंदिर डोर ओर इंटर की जीआईसी डोर से हुई। वर्तमान में अमित सचिवालय में समीक्षा अधिकारी के पद पर देहरादून में तैनात है। इससे पूर्व वह राजस्व उप निरीक्षक, ग्राम विकास अधिकारी पद पर भी सेवा दे चुके हैं। उनकी सफलता पर ग्राम प्रधान शांति द्विवेदी, पूर्व प्रधान ओम प्रकाश द्विवेदी, पूर्व जिला क्रीड़ा अधिकारी नरेश द्विवेदी आदि ने बधाई दी है। संवाद
---------------
त्रिभुवन सिंह बने उप शिक्षा अधिकारी
नाचनी। राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नामिक में सहायक अध्यापक के पद पर तैनात भगवान सिंह जैम्याल के पुत्र त्रिभुवन सिंह जैम्याल का चयन उप शिक्षा अधिकारी पद पर हुआ है। उनके चयन पर परिवार सहित पूरे क्षेत्र में खुशी है। ग्राम प्रधान सुरेश कुमार, बीडीसी सदस्य चंपा देवी, भवान सिंह भंडारी, गोविंद सिंह राणा सहित अन्य लोगों ने खुशी जताते हुए उन्हें बधाई दी है। संवाद
---------
प्रवक्ता प्रदीप प्रसाद का उप शिक्षा अधिकारी पद पर चयन
नाचनी। जीआईसी बांसबगड़ में तैनात प्रवक्ता प्रदीप प्रसाद ने पीसीएस की परीक्षा पास कर विद्यालय और पूरे क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है। उनका उप शिक्षा अधिकारी पद पर चयन हुआ है। एनसीसी अधिकारी राजीव कश्यप, गोकर्ण सिंह, ग्राम प्रधान जगदीश चंद्र जोशी, बीडीसी सदस्य देवेश कुमार सहित अन्य लोगों ने उन्हें बधाई दी है। संवाद
---------------
रीठा रैतोली के विनोद सिंह बोहरा बने राज्य कर अधिकारी
बेड़ीनाग। विकासखंड के रीठा रैतोली निवासी विनोद सिंह बोहरा का राज्य कर अधिकारी के पद पर चयन हुआ है। विनोद की प्राथमिक शिक्षा पंडित गोविंद बल्लभ पंत पब्लिक स्कूल से हुई। रीठा रैतौली से हाईस्कूल और जीआईसी मुवानी से इंटरमीडिएट करने के बाद उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक किया। दिल्ली में ही प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर उन्होंने यह सफलता हासिल की है। उनके पिता गोपाल सिंह बोहरा प्राइवेट नौकरी करते हैं जबकि माता लीला बोहरा गृहिणी हैं। उनकी सफलता पर विधायक फकीर राम, दायित्वधारी नारायण राम आर्य, पूर्व विधायक मीना गंगोला, पूर्व दायित्वधारी खजान गुड्डू, ब्लॉक प्रमुख संगीता चन्याल, ज्येष्ठ प्रमुख धीरज बिष्ट, पूर्व ब्लाॅक प्रमुख रेखा भंडारी, नगरपालिका अध्यक्ष हेमा पंत, व्यापार संघ अध्यक्ष राजेश रावत, ग्राम प्रधान निशा धारियाल, बीडीसी सदस्य जानकी धारियाल आदि ने बधाई दी है। संवाद
------------------
सुकल्याड़ी के राजकुमार ने उप शिक्षा अधिकारी बन बढ़ाया गौरव
बेड़ीनाग। सुकल्याड़ी निवासी राजकुमार डसीला पीसीएस परीक्षा पास कर उप शिक्षा अधिकारी पद पर चयनित होने का गौरव हासिल किया है। उन्होंने राजकीय प्राथमिक विद्यालय सुकल्याड़ी से प्राथमिक शिक्षा ग्रहण की। जीआईसी बेड़ीनाग से हाईस्कूल और इंटर पास करने के बाद बेड़ीनाग महाविद्यालय से स्नातक किया। वह पिछले पांच साल से दिल्ली में पीसीएस की कोचिंग ले रहे थे। उनके पिता जगत सिंह डसीला सेवानिवृत्त शिक्षक जबकि माता गीता डसीला गृहणी हैं। मुख्य शिक्षा अधिकारी तरूण पंत, एसडीएम अंकित राज, खंड शिक्षा अधिकारी भूपेंद्र कुमार, विधायक फकीर राम टम्टा, दायित्वधारी नारायण राम आर्या, पूर्व विधायक मीना गंगोला आदि ने उनकी सफलता पर बधाई दी है। संवाद
------------------
स्वतंत्रता सेनानी का पोता और शिक्षक का बेटा बना उप शिक्षा अधिकारी
पिथौरागढ़। जिन दादा ने देश की आजादी की लड़ाई लड़ी आज उनके पोते ने पीसीएस की कठिन परीक्षा पास कर उप शिक्षा अधिकारी बनने का गौरव हासिल किया है। स्वतंत्रता सेनानी के पोते और शिक्षक के पुत्र कनालीछीना के रिठगड़ा और वर्तमान में रई निवासी प्रवीण सिंह दिगारी का चयन उप शिक्षा अधिकारी पद पर हुआ है। उनके पिता विक्रम सिंह दिगारी माध्यमिक विद्यालय बिण में सहायक अध्यापक के पद पर तैनात हैं जबकि माता निर्मला दिगारी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय न्वाली में शिक्षिका हैं। उनके चयन पर विधायक बिशन सिंह चुफाल, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष किशन भंडारी, मोहन भंडारी, कैलाश कापड़ी, राजेंद्र कापड़ी, रमेश चंद्र सहित कई लोगों ने खुशी जताते हुए उन्हें बधाई दी है। संवाद
........
चैसर की डॉ. ज्योति बनीं वित्त अधिकारी

पिथौरागढ़। चैंसर डॉ ज्योति बोहरा महर का वित्त अधिकारी के पद पर चयन हुआ है। ज्योति ने प्राथमिक शिक्षा प्राथमिक विद्यालय तड़ीगांव, डॉन बास्को से हुई और इंटर की शिक्षा मल्लिकार्जुन स्कूल से प्राप्त की। उन्होंने पंतनगर विश्वविद्यालय से होम साइंस से स्नातक जबकि बंगलुरू कृषि विश्वविद्यालय से स्नातकोत्तर की डिग्री हासिल की। इसके बाद उन्होंने लुधियाना से पीएचडी की डिग्री प्राप्त कर वैज्ञानिक के पद पर कार्य किया। पूर्व में भी उन्होंने पीसीएस की परीक्षा पास की। वह वर्तमान में पिथौरागढ़ में बाल विकास अधिकारी के पद पर तैनात हैं। अब उनका चयन वित्त अधिकारी के पद पर हुआ है। संवाद


फोटो- 02 पीटीएच 24 पी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed