{"_id":"6a1fd63a155e0f7eb604bfc1","slug":"video-two-groups-clashed-in-the-middle-of-pithoragarh-town-leaving-one-youth-injured-2026-06-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh: नगर के बीचोबीच दो गुटों में जमकर चले लात-घूंसे, एक युवक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh: नगर के बीचोबीच दो गुटों में जमकर चले लात-घूंसे, एक युवक घायल
गायत्री जोशी
Updated Wed, 03 Jun 2026 12:52 PM IST
Link Copied
पिथौरागढ़ नगर में अराजकता की घटनाएं कम होने के बजाय बढ़ रही हैं। नगर के बीचोबीच दो गुटों में जमकर मारपीट हुई। युवकों के बीच जमकर लात-घूंसे चले। यहां तक कि हेलमैट से एक-दूसरे पर वार किए गए। यह घटना सीसीटीवी में कैद हुई है जो चर्चाओं में है। घटना सार्वजनिक होने के बाद पुलिस इस घटना में शामिल युवकों की पहचान करने में जुट गई है।
मामला बीते सोमवार देर शाम का बताया जा रहा है। घटना के मुताबिक, नगर के पांडे गांव में शनि मंदिर के पास युवकों के दो गुट पहुंचे। अचानक ही युवाओं के दो गुट आपस में भिड़ गए और जमकर मारपीट हुई। पास के एक मकान में लगे सीसीटीवी में यह घटना कैद हुई जो सोशल मीडिया पर खूब वॉयरल हो रही है। एक गुट ने हेलमेट से दूसरे गुट के युवाओं को बुरी तरह पीट दिया। घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल भी हो गया। जब आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो युवाओं की अराजकता बंद हुई और वे वहां से रवाना हुए। यह मामला पुलिस तक नहीं पहुंचा है। सोशल मीडिया पर घटना वायरल होने पर पुलिस संबंधित युवाओं की तलाश शुरू करने की बात कर रही है। नगर में आए दिन इस तरह की घटनाएं सामने आ रही हैं। वहीं नगर में बीते दिनों स्कूलों और मंदिरों में चोरी की घटनाएं भी हो चुकी हैं। ऐसे में कानून व्यवस्था पर सवाल उठने शुरू हो गए हैं। लोगों का कहना है कि पुलिस को अराजकता की घटनाओं को रोकने के लिए गंभीरता से काम करना चाहिए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।