{"_id":"69bae161d98b7d43810d4351","slug":"tempo-traveller-is-not-getting-passengers-on-dehradun-route-pithoragarh-news-c-230-1-alm1001-139509-2026-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: देहरादून रूट पर टैंपो ट्रैवलर के लिए नहीं मिल रहे यात्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: देहरादून रूट पर टैंपो ट्रैवलर के लिए नहीं मिल रहे यात्री
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Wed, 18 Mar 2026 11:01 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। देहरादून रूट पर टैंपो ट्रैवलर का संचालन पिथौरागढ़ डिपो के लिए घाटे का सौदा बन रहा है। पिछले करीब दो हफ्ते से संचालित किए जा रहे वातानुकूलित (एसी) टैंपो ट्रैवलर को सवारियां नहीं मिल पा रही हैं। इस कारण इस वाहन का पिथौरागढ़ से जाने और देहरादून से आने का समय निर्धारित नहीं हो पा रहा है।
डिपो ने होली के आसपास सवारियां मिलने की उम्मीद में देहरादून रूट पर टैंपो ट्रैवलर संचालित करने का फैसला किया। पहले दिन ही सवारियों का टोटा हो गया। यह सिलसिला तब से लगातार चल रहा है। इस कारण मिनी बस देहरादून के लिए कभी दोपहर से पहले जा रही है, कभी अपरान्ह में और कभी जा ही नहीं पा रही। पिछले दिनों डिपो को चार टैंपो ट्रैवलर उपलब्ध हुए थे, जिन्हें दिल्ली रूट पर ऑनलाइन बुकिंग और ऑफलाइन दोनों तरह से संचालित किया गया। इस बीच होली पर्व के आसपास डिपो ने इन चार में से दो टैंपो ट्रैवलर देहरादून रूट पर चलाने की कवायद शुरू की लेकिन सवारियां नहीं मिलने से डिपो को इनका नियमित संचालन भारी पड़ रहा है।
-- -- --
दून का किराया 1655 रुपये, अब ऑनलाइन बुकिंग पर चलाने की योजना
17 सीटर एसी मिनी बस में पिथौरागढ़ से दून का प्रति व्यक्ति किराया 1655 रुपये रखा गया है। मिनी बस को दिल्ली रूट पर तो सवारियां मिल रही हैं,। देहरादून रूट पर यात्री नहीं मिलने से डिपो प्रबंधन अब मिनी बस को ऑनलाइन बुकिंग के माध्यम से चलाने पर विचार कर रहा है। इसे लेकर डिपो प्रबंधन बैठक कर चुका है।
-- -कोट-- -
दिल्ली रूट पर मिनी बस को अच्छी सवारियां मिल रही ह लेकिन देहरादून मार्ग पर यात्री कम मिल रहे हैं। अब प्रबंधन इस पर विचार कर कोई निर्णय लेगा। - प्रेमा आर्या, वरिष्ठ स्टेशन प्रबंधक, रोडवेज, पिथौरागढ़
Trending Videos