{"_id":"6a84953e492b0b37350f6bfc","slug":"the-cm-will-be-able-to-keep-an-eye-on-the-entire-state-from-the-tanakpur-state-guest-house-as-well-pithoragarh-news-c-229-1-shld1007-143243-2026-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: टनकपुर स्टेट गेस्ट हाउस से भी पूरे प्रदेश में नजर रख सकेंगे सीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: टनकपुर स्टेट गेस्ट हाउस से भी पूरे प्रदेश में नजर रख सकेंगे सीएम
Tue, 18 Aug 2026 10:54 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Tue, 18 Aug 2026 10:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टनकपुर (चंपावत)। पहाड़ के प्रवेश द्वार टनकपुर में करोड़ों की लागत से बन रहे स्टेट गेस्ट हाउस से ही पूरे प्रदेश की मशीनरी पर नजर रखी जा सकेगी। गेस्ट हाउस में मुख्यमंत्री आवास, मुख्यमंत्री कार्यालय, कॉन्फ्रेंस हॉल के साथ ही पांच वीवीआईपी रूम, नौ वीआईपी रूम का भी निर्माण हो रहा है। मार्च 2027 तक स्टेट गेस्ट हाउस का मुख्य भवन तैयार करने और पूरी परियोजना अगस्त 2027 में पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित है।
वर्तमान में चंपावत विधानसभा सीट मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सीट होने से वीवीआईपी है। टनकपुर पहाड़ का प्रवेश द्वार होने पर पहाड़ से नीचे उतरते और चढ़ते समय वीवीआईपी और वीआईपी की प्रमुख पड़ाव है। यहां उनके ठहरने के लिए बेहतर सुविधा की आवश्यकता को देखते हुए सीएम की पहल पर ब्रिडकुल 61.79 करोड़ रुपये की लागत से परियोजना से कार्य कर रही है। एक फरवरी 2026 से कार्यदायी संस्था ने निर्माण कार्य शुरू किया है।
परियोजना में स्टेट गेस्ट हाउस में सीएम आवास, ऑफिस, ओएसडी ऑफिस और रेस्ट रूम, सुरक्षा कर्मी रेस्ट रूम, गेस्ट रूम, कॉमन और पर्सनल वेटिंग रूम, पांच वीवीआईपी रूम सूट, नौ वीआईपी रूम, कॉन्फ्रेंस हॉल, किचन स्टोर, डाइनिंग हॉल, अधिकारी ऑफिस, व्यवस्था अधिकारी ऑफिस, स्टाफ ऑफिस, ट्रांजिट हॉस्टल में छह बेड डॉरमेट्री दो, सिंगल रूम छह, डीलक्स रूम चार, किचन, स्टोर, डाइनिंग हॉल, मैनेजर रूम, बिजनेस सेंटर, स्टाफ क्वार्टर टाइप टू आठ का निर्माण हो रहा है।
विज्ञापन
जबकि परियोजना में सिंचाई विभाग सब डिविजन और नलकूप विभाग का ऑफिस ब्लॉक और वन विभाग के टाइप टू के चार यूनिट आवास भी बन रहे हैं। नए वर्ष में स्टेट गेस्ट हाउस का निर्माण पूरा होते ही सीएम आवश्यकता पड़ने पर टनकपुर से भी पूरे प्रदेश में नजर रख सकेंगे और अतिथि गृह में लोग रुक सकेंगे।
-- --
स्टेट गेस्ट हाउस के मुख्य भवन का निर्माण कार्य मार्च 2027 तक पूरा करने का लक्ष्य है। प्रथम चरण में स्टेट गेस्ट हाउस के मुख्य भवन का कार्य किया जा रहा है। पूरी परियोजना अगस्त 2027 तक पूरी कर ली जाएगी। अभी नलकूप विभाग और सिंचाई विभाग के ऑफिस का कार्य शुरू नहीं हो सका है। नलकूप विभाग का कार्यालय शिफ्ट होते ही उसका निर्माण शुरू कराया जाएगा।
संदीप सिंह रावत- प्रोजेक्ट मैनेजर, ब्रिडकुल