{"_id":"69458af171fc85873e01d67e","slug":"there-is-hope-for-the-mini-stadium-to-come-into-existence-in-didihat-survey-begins-pithoragarh-news-c-230-1-pth1019-136080-2025-12-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: डीडीहाट में मिनी स्टेडियम अस्तित्व में आने की उम्मीद जगी, सर्वे शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: डीडीहाट में मिनी स्टेडियम अस्तित्व में आने की उम्मीद जगी, सर्वे शुरू
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Fri, 19 Dec 2025 10:57 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
डीडीहाट(पिथौरागढ़)। खेल मैदान की कमी से जूझ रहे विकासखंड में मिनी स्टेडियम के अस्तित्व में आने की उम्मीद जगी है। पालिका ने इसके लिए कदम उठाते हुए नगर के लोहार गांव में सर्वे शुरू किया है। पालिका के इस कदम से क्षेत्र के खेल प्रेमियों और अन्य खेल प्रतिभाओं को अपनी प्रतिभा निखारने के लिए मैदान मिलने की उम्मीद है।
विकासखंड मुख्यालय सहित अन्य क्षेत्रों में अब तक कोई खेल मैदान अस्तित्व में नहीं है। जीआईसी के खेल मैदान का विस्तारीकरण भी लंबे समय से अटका है। मैदान न होने से क्षेत्र की खेल प्रतिभाएं निराश हैं। नगर पालिका ने खेल प्रतिभाओं की इस गंभीर समस्या को देखते हुए मिनी स्टेडियम के निर्माण का निर्णय लिया है। लोहार गांव में पॉलिटेक्निक कॉलेज की खाली जमीन पर मिनी स्टेडियम बनाने के लिए सर्वे किया जा रहा है। अगर सब ठीक रहा तो जल्द ही स्टेडियम बनाने का रास्ता साफ हो जाएगा। इसका बड़ा लाभ क्षेत्र के खेल प्रेमियों और खेल प्रतिभाओं को मिलेगा।
नगर पालिकाध्यक्ष, गिरीश चुफाल ने बताया कि डीडीहाट में मिनी स्टेडियम की स्वीकृति मिली है। भूमि की उपलब्धता न होने से इसका निर्माण नहीं हो पा रहा था। नगर क्षेत्र के अंतर्गत लोहार गांव के पास खाली भूमि है। पालिका की टीम ने लोहार गांव में पाॅलिटेक्निक काॅलेज के पास खाली पड़ी जमीन का सर्वे किया है।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X