फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Villagers of Swala to boycott elections if the science stream is not introduced

Pithoragarh News: विज्ञान वर्ग का संचालन न होने पर स्वाला के ग्रामीण करेंगे चुनाव बहिष्कार

Tue, 11 Aug 2026 11:08 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Tue, 11 Aug 2026 11:08 PM IST
विज्ञापन
Villagers of Swala to boycott elections if the science stream is not introduced
चंपावत। राजकीय इंटर कॉलेज स्वाला में विज्ञान वर्ग की कक्षाओं का संचालन नहीं होने से नाराज ग्रामीणों ने आगामी विधानसभा चुनाव के बहिष्कार का एलान किया है। मंगलवार को ग्राम प्रधान ललिता भट्ट की अध्यक्षता में हुई बैठक में ग्रामीणों ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि विद्यालय में जल्द विज्ञान वर्ग की कक्षाएं शुरू नहीं की गईं तो क्षेत्र का कोई भी ग्रामीण मतदान नहीं करेगा।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने कहा कि राजकीय इंटर कॉलेज स्वाला में विज्ञान वर्ग का संचालन नहीं होने से छात्र-छात्राओं को पढ़ाई के लिए लंबी दूरी तय करनी पड़ रही है। वर्ष 2007 में विद्यालय में हाईस्कूल की कक्षाओं का संचालन शुरू हुआ था।
विज्ञापन

वर्ष 2015 में विद्यालय का उच्चीकरण कर इंटर की कक्षाएं शुरू कर दी गईं, लेकिन करीब एक दशक बीतने के बाद भी विज्ञान वर्ग की कक्षाएं शुरू नहीं हो सकी हैं। ग्रामीणों के अनुसार स्वाला और बड़ोली ग्राम पंचायतों के छात्र-छात्राओं को विज्ञान की पढ़ाई के लिए नौ किमी दूर धौन या करीब 20 किमी दूर जिला मुख्यालय चंपावत जाना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे विद्यार्थियों को अतिरिक्त समय और आर्थिक खर्च वहन करना पड़ता है। कई बार विज्ञान वर्ग की कक्षाएं शुरू करने की मांग उठाई गई, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। यहां रमेश चंद्र, लीलाधर भट्ट, शिवदत्त भट्ट, पूजा भट्ट, रेखा भट्ट, रश्मि भट्ट, ममता भट्ट, प्रियंका, हेमा भट्ट आदि थे।
--ग्रामीण बोले---
मांग के बाद भी विज्ञान वर्ग की कक्षाएं शुरू नहीं होने पर ग्रामीणों ने चुनाव बहिष्कार का निर्णय लिया है। जल्द कक्षाओं का संचालन शुरू नहीं हुआ तो कोई भी ग्रामीण मतदान करने नहीं जाएगा। स्वाला और बड़ोली की दो ग्राम पंचायतों के छात्र-छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। -हेम चंद्र भट्ट, प्रधान प्रतिनिधि

------------
इंटर की कक्षाओं का संचालन शुरू हुए 10 साल से अधिक समय हो गया है लेकिन अभी तक विज्ञान वर्ग की पढ़ाई के लिए बच्चों को दूर जाना पड़ रहा है। सुनवाई नहीं हुई जिसके चलते ग्रामीणों ने चुनाव बहिष्कार का निर्णय लिया है। -जगदीश चंद्र, ग्रामीण
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article