फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Weather clears up; helicopter takes off after three days.

Pithoragarh News: मौसम हुआ साफ, हेलीकॉप्टर ने तीन दिन बाद भरी उड़ान

Wed, 12 Aug 2026 11:45 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Wed, 12 Aug 2026 11:45 PM IST
विज्ञापन
Weather clears up; helicopter takes off after three days.
पिथौरागढ़। आखिरकार मौसम का साथ मिलने पर बुधवार को हेलीकॉप्टर ने उड़ान भरी। हवाई सेवा संचालित होने से यात्रियों को राहत मिली और उनका सफर आसान हुआ। हेलीकॉप्टर के उड़ान भरते ही यात्री खुश नजर आए।
विज्ञापन

दरअसल पिथौरागढ़ से हल्द्वानी, अल्मोड़ा और मुनस्यारी मार्ग पर रोजाना हेलीकॉप्टर सेवा संचालित होती है। यह सेवा यात्रियों के साथ ही पर्यटकों को भी भा रही है। यही कारण है कि रोजाना हवाई सेवा की बुकिंग फुल हो रही है।
विज्ञापन

यात्री और पर्यटक इन रूटों पर आसान और सुगम सफर कर रहे हैं। मौसम में खराबी के चलते हेलीकॉप्टर सेवा बीते तीन दिनों से बंद थी। हल्द्वानी से हेलीकॉप्टर के पिथौरागढ़ के लिए उड़ान न भरने से अल्मोड़ा और मुनस्यारी रूट पर सेवा पर ब्रेक लगे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार को मौसम का साथ मिलने पर हेलीकॉप्टर चौथे दिन यात्रियों को लेकर नैनीसैनी एयरपोर्ट पहुंचा। वहीं अल्मोड़ा और मुनस्यारी रूट पर हेलीकॉप्टर ने उड़ान भरी तो यात्रियों को राहत मिली। बता दें कि पिछले तीन दिनों से हेलीकॉप्टर की बुकिंग कैंसिल होने से यात्रियों को निराश होकर टैक्सी या रोडवेज बस से सफर करना पड़ रहा था।
विमान सेवा पर लगा है ब्रेक
नैनीसैनी एयरपोर्ट से दिल्ली और देहरादून रूट पर सप्ताह में तीन दिन मंगलवार, बृहस्पतिवार और शनिवार को 42 सीटर विमान उड़ान भरता है। मौसम में खराबी के चलते बीते शनिवार, मंगलवार को विमान सेवा ठप रही जिससे यात्री निराश हुए। अब बृहस्पतिवार यानि आज विमान सेवा संचालित होगी। ऐसे में यात्रियों को आसान सफर के लिए मौसम का साथ मिलने का इंतजार है।


कोट -
मौसम में खराबी के चलते हवाई सेवाएं प्रभावित हो रही हैं। मौसम खुलने पर सभी रूटों पर हेली सेवा का संचालन शुरू हुआ। विमान सेवा संचालित होने के लिए मौसम का साथ मिलने का इंतजार है। - संदीप यादव, एयरपोर्ट मैनेजर, नैनीसैनी एयरपोर्ट, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed