{"_id":"6a84945ac9a7bba5be04c4da","slug":"weather-halts-flight-operations-for-planes-as-well-following-helicopters-pithoragarh-news-c-230-1-pth1005-145717-2026-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: मौसम ने हेलिकॉप्टर के बाद विमान की भी रोकी उड़ान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: मौसम ने हेलिकॉप्टर के बाद विमान की भी रोकी उड़ान
Tue, 18 Aug 2026 10:50 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Tue, 18 Aug 2026 10:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। मौसम के मिजाज ने पिछले कई दिनों से हवाई सेवाओं पर विराम लगा दिया है। हेलिकॉप्टर के बाद अब खराब मौसम ने विमान की उड़ान भी रोक दी है। मौसम का साथ न मिलने से दिल्ली और देहरादून रूट पर संचालित विमान सेवा ठप रही इससे यात्रियों को परेशान होना पड़ा। मजबूरन यात्री टैक्सी या रोडवेज बस से गंतव्य को रवाना हुए।
पिथौरागढ़ से दिल्ली और देहरादून रूट पर सप्ताह में तीन दिन मंगलवार, बृहस्पतिवार और शनिवार को 42 सीटर विमान उड़ान भरता है। मंगलवार को विमान को दिल्ली से पिथौरागढ़ पहुंचना था। इसके बाद यात्रियों को लेकर विमान को देहरादून जाकर वहां से वापस लौटना था। इसके बाद विमान यात्रियों को लेकर दिल्ली लौटता। यात्री सुबह से आसान सफर करने की उम्मीद में नैनीसैनी एयरपोर्ट जाने की तैयारी में थे।
मौसम में खराबी के चलते पहले यात्रियों के फोन पर फ्लाइट में देरी का मैसेज आया। कुछ देर बाद भी फ्लाइट कैंसिल का मैसेज पढ़कर यात्री निराश हो गए। ऐसे में कई यात्रियों ने सफर को टाला तो कई यात्री टैक्सी और रोडवेज बस के सहारे गंतव्य को रवाना हुए।
विज्ञापन
इससे पहले बीते बृहस्पतिवार और शनिवार को भी विमान सेवा ठप रही। आए दिन बुकिंग कैंसिल होने से यात्रियों की आसान सफर की उम्मीदों को झटका लग रहा है।
-- -- -- -- --
हेलिकॉप्टर सेवा भी रही ठप
पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ से हल्द्वानी, अल्मोड़ा और मुनस्यारी रूट पर रोजाना हेलिकॉप्टर सेवा संचालित होती है। मौसम की मार से यह सेवा भी लड़खड़ा गई है। पिछले बुधवार को छोड़कर अब तक मौसम ने हेलिकॉप्टर की उड़ान रोकी है। मंगलवार को भी सेवा ठप रहने से यात्रियों को निराश होना पड़ा। संवाद
-- -कोट-- -
खराब मौसम के कारण विमान और हेलिकॉप्टर सेवा संचालित नहीं हो पा रही हैं। मौसम का साथ मिलने पर ही सेवाएं बहाल हो पाएंगी। -संदीप यादव, एयरपोर्ट डायरेक्टर, नैनीसैनी, पिथौरागढ़