{"_id":"69960a0236f1bfe7ca0d8b44","slug":"118-people-benefited-in-narsan-block-rishikesh-news-c-5-1-drn1027-904570-2026-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: नारसन ब्लॉक में 118 लोग हुए लाभान्वित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: नारसन ब्लॉक में 118 लोग हुए लाभान्वित
विज्ञापन
नारसन ब्लॉक में जन-जन की सरकार जन-जन के द्वार शिविर में समस्याएं सुनते दर्जाधारी मंत्री देशराज
- फोटो : गौरीगंज कोतवाली में पकड़े गए पवन कुमार सिंह के हत्यारोपी।
विज्ञापन
विकासखंड नारसन की न्याय पंचायत लाठरदेवाहूण स्थित प्राथमिक विद्यालय गदरजुड़ा में ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ कार्यक्रम के अंतर्गत बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर की अध्यक्षता अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) दीपेंद्र सिंह नेगी ने की। इस दौरान विभिन्न विभागों के माध्यम से संचालित जन-कल्याणकारी योजनाओं से 118 क्षेत्रवासियों को लाभान्वित किया गया। 86 लोगों को विभिन्न प्रमाणपत्र निर्गत किए गए।
शिविर के दौरान क्षेत्रवासियों ने विभिन्न विभागों से संबंधित 15 समस्याएं दर्ज कराईं जिनमें से आठ का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। शेष समस्याओं को त्वरित समाधान के लिए संबंधित विभागों को प्रेषित किया गया। दर्जाधारी देशराज कर्णवाल ने बताया कि बहुउद्देशीय शिविर में पानी की टंकी, आधार कार्ड, राशन कार्ड, वृद्धावस्था पेंशन, विधवा एवं दिव्यांग पेंशन, किसान सम्मान निधि, भूमि विवाद, अतिक्रमण, विद्युत बिल, जलभराव, चकरोड़, साफ-सफाई और राजस्व भूमि से जुड़ी समस्याएं प्रमुख रूप से सामने आईं।
इनमें से आठ मामलों का समाधान मौके पर किया गया। शेष को संबंधित विभागों को सौंपा गया। उन्होंने शिविर में लगाए गए विभिन्न विभागों के स्टालों का निरीक्षण किया और क्षेत्रवासियों को स्वच्छता की शपथ भी दिलाई। अपर जिलाधिकारी दीपेंद्र सिंह नेगी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जो शिकायतें शिविर में निस्तारित नहीं हो सकीं उनका शीघ्र समाधान सुनिश्चित किया जाए।
शिविर में भाजपा जिलाध्यक्ष रुड़की डॉ. मधु सिंह, ब्लॉक प्रमुख रविंद्र चौधरी, मंडल अध्यक्ष सुबोध सैनी, अपर उपजिलाधिकारी रुड़की अनिल शुक्ला, उद्यान अधिकारी तेजपाल सिंह सहित क्षेत्र के ग्राम प्रधान, पंचायत सदस्य, अधिकारी-कर्मचारी और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
Trending Videos