सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   No one was found to study, two schools were locked.

Rishikesh News: नहीं मिला कोई पढ़ने वाला, दो विद्यालयों पर लगा ताला

संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Updated Sun, 12 Apr 2026 02:44 AM IST
विज्ञापन
No one was found to study, two schools were locked.
विज्ञापन

Trending Videos
विकासखंड का प्राथमिक विद्यालय पैंया और पलेल गांव छात्र संख्या शून्य होने के कारण बंद हो चुके हैं। पहाड़ों में लगातार हो रहे पलायन से सरकारी स्कूल बंद हो रहे हैं।



दरअसल, राजकीय प्राथमिक विद्यालय पैंया में अध्ययनरत एकमात्र छात्र कक्षा 6 में प्रवेश कर चुका है, इसलिए बच्चे नहीं होने से सरकारी स्कूल पर ताला लग गया है। इसमें तैनात दो शिक्षिकाओं को भी दूसरे विद्यालय में अटैच कर दिया गया है। प्रधानाध्यापिका को नौगांव प्राथमिक और सहायिका अध्यापिका को प्राथमिक बिंजाखेत में अटैच किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिक्षा विभाग की ओर से राजकीय प्राथमिक विद्यालय पैंया में छात्र संख्या शून्य होने से स्थायी रूप से बंद करने के लिए ग्राम प्रधान जुलेडी से प्रस्ताव मांगा गया था। ग्राम प्रधान जुलेडी की ओर से स्कूल को बंद करने के लिए प्रस्ताव मिलने के बाद शिक्षा विभाग की ओर से विद्यालय बंद करने के आदेश दिए गए हैं।



विद्यालय की अध्ययन एवं खेल सामग्री नजदीकी विद्यालय को भेजी जाएगी। जबकि विद्यालय भवन की चाबी ग्राम प्रधान के पास रहेगी। पैंया से नजदीकी विद्यालय उमड़ा और बिंजाखेत हैं। दोनों विद्यालय करीब तीन किमी की दूरी पर स्थित हैं। पलेल गांव प्राथमिक विद्यालय में भी छात्र संख्या शून्य होने की वजह से शिक्षा विभाग की ओर से इस विद्यालय को बंद कर दिया गया है।

---



कोट

छात्र संख्या शून्य होने की वजह से दो विद्यालय पैंया और पलेलगांव को बंद करने के आदेश मिले हैं। दोनों विद्यालयों में तैनात शिक्षकों को अन्य विद्यालयों में अटैच किया गया है। - केएस टोलिया, खंड शिक्षा अधिकारी यमकेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed