{"_id":"69dab9121bc0aeeb18051831","slug":"message-of-safe-motherhood-given-to-pregnant-women-rishikesh-news-c-5-1-drn1046-944362-2026-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: गर्भवती महिलाओं को सुरक्षित मातृत्व का संदेश दिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: गर्भवती महिलाओं को सुरक्षित मातृत्व का संदेश दिया
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
Updated Sun, 12 Apr 2026 02:41 AM IST
विज्ञापन
राष्ट्रीय सुरक्षित मातृत्व दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन: विवि
विज्ञापन
राष्ट्रीय सुरक्षित मातृत्व दिवस के अवसर पर एसआरएचयू के हिमालयन कॉलेज ऑफ नर्सिंग जौलीग्रांट की ओर से एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया, जिसमें गर्भवतियों को सुरक्षित मातृत्व का संदेश दिया गया।
मातृ स्वास्थ्य पर निरंतर ध्यान थीम के तहत विभिन्न जागरूकता गतिविधियां आयोजित की गईं। स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. मोनिका ने कहा कि मां और शिशु का स्वास्थ्य सर्वोपरि है। गर्भवतियों के लिए नियमित स्वास्थ्य जांच, संतुलित आहार और समय पर चिकित्सकीय परामर्श जरूरी है।
बीएससी नर्सिंग के विद्यार्थियों ने एनीमिया की रोकथाम, प्रसव पूर्व देखभाल और पोषण जैसे विषयों पर पोस्टर प्रदर्शनी लगाई। प्रदर्शनी के माध्यम से उपस्थित महिलाओं को सुरक्षित मातृत्व से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं।
हिमालयन कॉलेज ऑफ नर्सिंग प्रधानाचार्य डॉ. संचिता पुगाजंडी ने कहा कि सही जानकारी और समय पर उपचार से गर्भावस्था के दौरान होने वाली कई गंभीर समस्याओं से बचा जा सकता है। नर्सिंग विद्यार्थियों ने नुक्कड़ नाटक से गर्भावस्था के संकेत, सावधानियां और संभावित जटिलताओं की जानकारी दी। गर्भवतियों के लिए एक रोचक क्विज भी आयोजित की गई। जिसमें सही उत्तर देने वालों को उपहार देकर प्रोत्साहित किया गया। डॉ. कंचन बाला, उपमा जॉर्ज, चारु सैनी आदि उपस्थित रहे।
Trending Videos