सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Wildlife team will be present at the airport

Rishikesh News: एयरपोर्ट पर मौजूद रहेगी वाइल्ड लाइफ की टीम

संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Updated Sun, 12 Apr 2026 02:45 AM IST
विज्ञापन
Wildlife team will be present at the airport
जंगल में कांबिंग करती पुलिस और वन विभाग की टीम: पुलिस - फोटो : samvad
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 14 अप्रैल के कार्यक्रम को लेकर देहरादून एयरपोर्ट पर सुरक्षा एजेंसियां मुस्तैदी से अपनी तैयारियों में जुटी हुई हैं। पीएम के कार्यक्रम को लेकर एयरपोर्ट के अंदर और बाहर सुरक्षा के खास इंतजाम किए जा रहे हैं।
Trending Videos


एयरपोर्ट पर वाइल्ड लाइफ गतिविधियों को लेकर वन विभाग की एक बैठक हुई। जिसमें वन्यजीवों की आवाजाही को लेकर संबंधित अधिकारियों ने दिशा-निर्देश दिए हैं। देहरादून एयरपोर्ट तीन तरफ से जंगलों से घिरा हुआ है। इसलिए वाइल्ड लाइफ की गतिविधियों को देखते हुए वन विभाग की करीब 50 से 60 लोगों की टीमें अपने जरूरी उपकरणों, ट्रेंकुलाइजर गन आदि के साथ मौजूद रहेगी। कुछ टीमों को एयरपोर्ट के अंदर और कुछ बाहर सड़कों आदि पर तैनात किया जाएगा। इस टीम में क्विक रिस्पांस टीम भी शामिल होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




शनिवार को पुलिस और वन विभाग की टीम द्वारा एयरपोर्ट के आसपास के जंगलों में कांबिंग की गई। इसके साथ ही पुलिस द्वारा होटलों, किरायेदारों आदि का सत्यापन भी किया गया। कोतवाल प्रदीप राणा ने कहा कि प्रधानमंत्री की सुरक्षा को देखते एयरपोर्ट के आसपास जंगलों में कांबिंग कर क्षेत्र में सत्यापन अभियान चलाया गया। वहीं थानो रेंजर एनएल डोभाल ने कहा कि वाइल्ड लाइफ को लेकर एयरपोर्ट पर बैठक में जरूरी दिशा निर्देश दिए गए हैं। एयरपोर्ट के अंदर, बाहर और जंगल किनारे सड़कों पर कई टीमें तैनात रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed